क्रिकेट

शोएब अख्तर का विराट कोहली पर बड़ा बयान, अगर सचिन का रिकॉर्ड तोड़ना है तो करना होगा ये काम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 21, 2023, 02:53 PM IST

Virat Kohli vs Shoaib Akhtar: पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर ने भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को लेकर चौकाने वाला बयान दिया है। उनका मानना है कि कोहली को टी20 फॉर्मेट छोड़ देना चाहिए और वनडे और टेस्ट पर फोकस करना चाहिए।

Image

शोएब अख्तर और विराट कोहली। (Instagram)

Virat Kohli vs Shoaib Akhtar: पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भारतीय टीम के आक्रामक बल्लेबाजी करने वाले विराट कोहली को लेकर तगड़ बयान दिया है। शोएब अख्तर का मानना है कि कोहली को टी20 छोड़ देना चाहिए और वनडे और टेस्ट फॉर्मेट पर पूरा फोकस कर सके, ताकि क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के100 शतक का रिकॉर्ड को तोड़ पाएंगे। विराट कोहली पिछले वर्ल्ड कप के बाद से टी20 का एक भी मुकाबला नहीं खेले हैं।

टी20 उनकी निकाल निकाल देता है

शोएब अख्तर ने स्पोर्ट्स तक पर बात करते हुए बोले कि एक क्रिकेटर के तौर पर मेरा मानना है कि मैं विराट कोहली को सिर्फ वनडे और टेस्ट फॉर्मेट खेलना चाहिए। टी20 उनकी बहुत एनर्जी निकाल देता है। वह काफी एक्साइटेड कैरेक्टर हैं। आगे उन्होंने कहा कि कोहली टी20 में अच्छा करते हुए नजर आ रहेहैं। वह इसे पसंद भी कर रहे हैं। लेकिन उन्हें अपने शरीर को बचाने की जरूरत है।

6 से 8 साल और खेल सकते हैं कोहली

आगे उन्होंने कहा कि विराट कोहली अभी 34 साल के हैं और तीनों फॉर्मेट खेल रहे हैं। वे अभी 6 से 8 साल और खेल सकते हैं। अगर वे 30-50 और टेस्ट मैच खेल लेते हैं तो 25 और शतक जमा सकते हैं।

75 शतक जमा चुके हैं कोहली

2008 में डेब्यू करने वाले विराट कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में 75 शतक जमा चुके हैं। यह रिकॉर्ड पिछले दिनों ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलते हुए पूरा किया था। इस मुकाबले में कोहली ने 186 रन की शानदार पारी खेली थी और टीम को हार से भी बचाया था। कोहली 108 टेस्ट में 28 शतक जमा चुके हैं, जबकि 273 वनडे में 46 और 115 टी20 में एक शतक जमा चुके हैं। इसके अलावा वनडे और टी20 में 4-4 विकेट भी ले चुके हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article