क्रिकेट

IND vs BAN: भारत के खिलाफ शाकिब अल हसन खेलेंगे या नहीं, बीसीबी चीफ ने कर दिया साफ

IND vs BAN: 19 सितंबर से शुरू हो रहे भारत-बांग्लादेश टेस्ट सीरीज से पहले सबसे बड़ा सवाल शाकिब अल हसन के खेलने पर था, लेकिन बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के मुख्य चयनकर्ता ने नई जानकारी साझा की है।

Image

शाकिब अल हसन (साभार-ICC)

IND vs BAN: बांग्लादेशी ऑलराउंडर शाकिब अल हसन के टेस्ट करियर और उनके वर्क लोड मैनेजमेंट को लेकर सस्पेंस बना हुआ था। इस बीच बांग्लादेश के मुख्य चयनकर्ता गाजी अशरफ हुसैन ने ये साफ कर दिया है कि शाकिब ने इस साल के बाकी सभी टेस्ट मैचों के लिए अपनी उपलब्धता की पुष्टि कर दी है।बांग्लादेश पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने जा रहा है।

पाकिस्तान दौरे के समापन के बाद बांग्लादेश को क्रमशः भारत, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के खिलाफ दो-दो टेस्ट मैच खेलने हैं। इससे पहले, शाकिब का भारत के खिलाफ खेलना तय नहीं था और वह केवल पाकिस्तान दौरे के लिए उपलब्ध थे। अब अनुभवी ऑलराउंडर ने साल के बाकी सभी टेस्ट मैचों के लिए अपनी उपलब्धता की पुष्टि कर दी है। बांग्लादेश को 2024 में आठ टेस्ट खेलने हैं।

क्रिकबज ने अशरफ के हवाले से बताया, "जुलाई के अंत में हमने शाकिब से बात की थी। जिम्बाब्वे सीरीज के दौरान, हम उनकी योजनाओं को समझना चाहते थे। दिसंबर तक आठ टेस्ट मैचों के साथ हमारा कार्यक्रम काफी व्यस्त है। उन्होंने हमें आश्वासन दिया है कि वह सभी टेस्ट खेलेंगे और प्रत्येक सीरीज से पहले सभी अभ्यास सत्रों में भाग लेंगे। उनके 14 या 15 अगस्त के आसपास टीम से जुड़ने की उम्मीद है।"

अशरफ ने बांग्लादेश में राजनीतिक उथल-पुथल के बीच खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई। शाकिब राजनीति में सक्रिय हैं। बांग्लादेश में स्थिति नियंत्रण से बाहर हो चुकी है और ऐसे में खिलाड़ियों की सुरक्षा एक बड़ा मुद्दा है। पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट मैच 21 अगस्त को रावलपिंडी में खेला जाएगा।

(IANS इनपुट के साथ)

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article