क्रिकेट

एशिया कप और वर्ल्‍ड कप को लेकर BCCI बनाम PCB युद्ध में कूदे शाहिद अफरीदी, दिया बड़ा बयान

  • Authored by: अभिषेक निगम
  • Updated Dec 6, 2022, 11:18 AM IST

Shahid Afridi reaction on Asia Cup and World Cup: एशिया कप और वर्ल्‍ड कप की मेजबानी को लेकर बीसीसीआई व पसीबी में युद्ध चल रहा है। इस बीच शाहिद अफरीदी ने एशिया कप और वर्ल्‍ड कप को लेकर बड़ा बयान दिया है। अफरीदी ने कहा कि क्रिकेट के कारण हमेशा भारत-पाकिस्‍तान के रिश्‍ते सुधरे हैं।

Image

शाहिद अफरीदी

KEY HIGHLIGHTS
  • एशिया कप और वर्ल्‍ड कप की मेजबानी को लेकर बीसीसीआई व पीसीबी में टक्‍कर
  • शाहिद अफरीदी ने एशिया कप और वर्ल्‍ड कप को लेकर बड़ा बयान दिया
  • अफरीदी ने कहा कि भारतीय चाहते हैं कि पाकिस्‍तान भारत में खेले

कराची: अगले साल एशिया कप (Asia Cup) और वनडे विश्‍व कप (ICC Odi World Cup) को लेकर बीसीसीआई (BCCI) व पीसीबी (PCB) के बीच युद्ध ने क्रिकेट जगत में हलचल मचा रखी है। बीसीसीआई सचिव जय शाह जो कि एशियाई क्रिकेट परिषद के अध्‍यक्ष भी हैं, उन्‍होंने अक्‍टूबर में कहा था कि एशिया कप का आयोजन पाकिस्‍तान के बजाय किसी तटस्‍थ (न्‍यूट्रल) स्‍थान पर किया जाना चाहिए। पीसीबी के चेयरमैन रमीज राजा ने अपने जवाब में एशिया कप और वर्ल्‍ड कप से बाहर होने की धमकी दे दी थी।

दोनों बोर्ड की लड़ाई के बीच पाकिस्‍तान के पूर्व कप्‍तान शाहिद अफरीदी ने एशिया कप और वर्ल्‍ड कप को लेकर बड़ा दिया है। शाह ने अक्‍टूबर में कहा था कि भारीय टीम एशिया कप के लिए पाकिस्‍तान नहीं जाएगी और उन्‍होंने स्‍थान में बदलाव करने पर जोर द‍िया। पीसीबी ने पलटवार में कहा कि अगर बीसीसीआई अपने शब्‍दों पर अड़ा रहा तो पाकिस्‍तान की टीम वर्ल्‍ड कप के लिए भारत की यात्रा करेंगी। रमीज राजा ने बाद में एक इंटरव्‍यू में यह बात दोहराई थी।

जब बीसीसीआई और पीसीबी के बीच चल रहे युद्ध के बारे में अफरीदी से पूछा गया तो पूर्व कप्‍तान ने मीडिया से कहा, 'क्रिकेट के कारण भारत और पाकिस्‍तान के बीच रिश्‍ते हमेशा सुधरे हैं। भारतीय चाहते हैं कि पाकिस्‍तान भारत में क्रिकेट खेले।' पिछले सप्‍ताह रमीज राजा ने बीसीसीआई पर फिर एक तंज कसा और चेतावनी दी कि अगर पाकिस्‍तान को एशिया कप की मेजबानी करने से रोका गया तो बाबर आजम के नेतृत्‍व वाली पाकिस्‍तान टीम टूर्नामेंट से पूरी तरह हट जाएगी।

रमीज राजा ने कहा, 'ऐसा नहीं कि हमारे पास मेजबानी के अधिकार नहीं और हम इसे हासिल करने के लिए गिड़गिड़ा रहे हो। हमने अधिकार जीते हैं। अगर भारत नहीं आता, तो न आए। अगर एशिया कप पाकिस्‍तान से बाहर ले जाया गया तो शायद हम अपना नाम वापस ले लें।'

अभिषेक निगम
अभिषेक निगम author

अभिषेक निगम टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल में खेल सेक्शन से जुड़े हैं। अभिषेक को मैच का विश्लेषण करना बेहद पसंद हैं। इसके अलावा इन्हें खेल की बारीकियों पर ... और देखें

End of Article