IND Women vs AUS Women,
मामला पारी के 12वें ओवर का है जब बेथ मूनी अर्धशतकीय पारी खेलकर 54 रन के स्कोर पर पिच पर मौजूद थीं। तभी शिखा पांडे की एक गेंद पर बेथ मूनी ने एक हवाई शॉट खेला जो सीधे फील्डर शेफाली वर्मा के हाथों में गया। शेफाली वर्मा ने बेहद आसानी से कैच लपका और फिर मूनी को बाहर जाने का इशारा करते हुए कुछ शब्द कहे और चीखती नजर आईं।
हाल में अंडर-19 टीम की अगुवाई करते हुए विश्व कप जिता चुकी शेफाली वर्मा आक्रामक खिलाड़ियों में नहीं जानी जाती हैं। लेकिन जब मौका इतना बड़ा हो और भारत-ऑस्ट्रेलिया टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में भिड़ रहे हों तो कुछ भावनाएं ऐसी भी नजर आ ही जाती हैं, चाहे कोई भी खिलाड़ी हो।
