स्पोर्ट्स

भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी अंकुर भट्टाचार्जी ने विदेशी जमीन पर रचा इतिहास, डब्ल्यूटीटी खिताब और डबल्स में गोल्ड मेडल जीता

Ankur Bhattacharjee Creates History: भारतीय पैडलर अंकुर भट्टाचार्जी ने चेक गणराज्य में आयोजित हुए डब्ल्यूटीटी फीटर ओलोमौक टूर्नामेंट में ऐतिहासिक डबल सफलता हासिल की है। उन्होंने सिंग्ल्स का खिताब जीतने के साथ-साथ डबल्स में स्वर्ण पदक भी अपने नाम किया।

Image

भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी अंकुर भट्टाचार्जी ने रचा इतिहास (Instagram/Ankur._TT)

भारतीय टबल टेनिस खिलाड़ी अंकुर भट्टाचार्जी ने चेकिया में WTT फीडर ओलोमौक टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना पहला WTT मेन्स सिंगल्स खिताब (WTT Men's Singles Title) जीता और आकाश पाल (Aakash Pal) के साथ डबल्स का गोल्ड मेडल भी हासिल किया। दुनिया के 78वें नंबर के खिलाड़ी ने सिंगल्स फ़ाइनल में तीसरे नंबर के स्लोवेनियाई खिलाड़ी डेनी कोज़ुल को 3-1 (9-11, 11-4, 11-5, 11-6) से हराकर अपने शानदार अभियान का समापन किया। भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी अंकुर भट्टाचार्य ने इस तरह अपना पहला डब्ल्यूटीटी पुरुष एकल खिताब जीता और युगल वर्ग (Men's Doubles) में स्वर्ण पदक हासिल करके दोहरी सफलता हासिल की।

इससे पहले, उन्होंने आकाश के साथ मिलकर मेन्स डबल्स फ़ाइनल में हंगरी के कसाबा एंड्रास ज़ांतोसी और पोलैंड के एलन कुल्ज़िस्की ज़ालेव्स्की को 3-1 (11-8, 4-11, 13-11, 11-9) से हराया था। सिंगल्स फ़ाइनल की शुरुआत अंकुर के लिए थोड़ी मुश्किल रही क्योंकि कोज़ुल ने पहला गेम 11-9 से जीत लिया। हालांकि, भारतीय खिलाड़ी ने जल्द ही अपनी लय हासिल कर ली; उन्होंने अपने शॉट प्लेसमेंट को बेहतर किया और रैलियों पर नियंत्रण बनाते हुए अगले तीन गेम जीतकर खिताब अपने नाम किया।

मेन्स डबल्स में भी अंकुर और आकाश ने शुरुआती मुश्किलों का सामना किया। दोनों ने पहला गेम 11-8 से जीता, लेकिन ज़ांतोसी और ज़ालेव्स्की ने दूसरा गेम 11-4 से जीतकर बराबरी कर ली। भारतीय जोड़ी ने कड़े मुकाबले वाले तीसरे गेम में 13-11 से जीत हासिल कर बढ़त बनाई और फिर संयम बनाए रखते हुए चौथा गेम 11-9 से जीतकर मैच अपने नाम किया।

इस नतीजे के साथ अंकुर के लिए WTT फीडर सीरीज़ का एक शानदार सीज़न पूरा हुआ। ओलोमौक में अपना पहला WTT खिताब जीतने से पहले, यूरोप यूथ स्मैश (स्वीडन 2025) के फ़ाइनलिस्ट अंकुर 2026 में दो क्वार्टर फ़ाइनल और दो सेमीफ़ाइनल तक पहुँच चुके थे।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article