टीवी मसाला

Kashmira Irani के घर जल्द गूंजेगी किलकारी, 40 की उम्र में मां बनने वाली हैं एक्ट्रेस

Kashmira Irani Announces Pregnancy: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस कश्मीरा ईरानी जल्द ही मम्मी बनने वाली हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में पति के साथ मिलकर नन्हे मेहमान के आने की खुशखबरी दी।

Image

Kashmira Irani ने पति संग दी खुशखबरी (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Kashmira Irani Announces Pregnancy: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस कश्मीरा ईरानी से छोटे पर्दे से लेकर बॉलीवुड तक में अपनी जबरदस्त पहचान बनाई है। 'अंबर धरा' और 'मनमर्जियां' जैसे सीरियल करने के बाद कश्मीरा ईरानी ने बॉलीवुड में 'टाइगर जिंदा है' और 'भारत' जैसी मूवीज में भी हाथ आजमाया। वहीं अब कश्मीरा ईरानी जिंदगी के नए सफर में कदम रखने के लिए तैयार हैं। दरअसल, कश्मीरा ईरानी ने शादी के 2 साल बाद खुशखबरी सुनाई है। एक्ट्रेस जल्द ही मम्मी बनने वाली हैं और उन्होंने इस बात की जानकारी अपने पति के साथ मिलकर फैंस को दी है। कश्मीरा ईरानी के घर आने वाले नन्हे मेहमान की बात जानकर फैंस और स्टार्स भी उन्हें खूब सारी शुभकामनाएँ दे रहे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 में वापस लौटेगी मंदिरा, नर्क बनाएगी तुलसी की जिंदगी

    कश्मीरा ईरानी (Kashmira Irani) ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें उन्होंने बताया कि वे जल्द ही वे मम्मी-पापा बनने वाले हैं। कश्मीरा की फोटो में दो नारियल रखे दिखाई दिये, जिनपर कैप रखी हुई थी। जहां एक फोटो पर मम्मी तो दूसरी कैप पर पापा लिखा दिखाई दिया। इस फोटो को शेयर करते हुए कश्मीरा ईरानी ने लिखा, "वर्तमान स्टेटस। #जल्द आने वाला है।" कश्मीरा ईरानी की इस पोस्ट को देख टीवी सितारों ने उन्हें खूब सारी बधाइयां दीं। एक्ट्रेस दृष्टि धामी ने पोस्ट पर कमेंट करते हार्ट शेप इमोजी साझा की। वहीं गौहर खान ने कमेंट किया, "बहुत-बहुत शुभकामनाएं। ईश्वर तुम्हारी रक्षा करे और तुम्हें खुशी दे।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Daayra का न्यू पोस्टर आउट, करीना कपूर-पृथ्वीराज सुकुमारन को देख गदगद हुए लोग

      बता दें कि कश्मीरा ईरानी (Kashmira Irani) को आखिरी बार फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' में देखा गया था। इस मूवी में उन्होंने कीश्वर का रोल अदा किया था। इससे इतर एक्ट्रेस की निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने साल 2024 में पायलट अक्षत खन्ना संग शादी रचाई थी। कश्मीरा के साथ-साथ अक्षत ने भी एक्टिंग की दुनिया में हाथ आजमाना शुरू कर दिया है। दोनों अक्सर एक-दूजे के साथ रोमांटिक पोस्ट साझा करते नजर आते हैं।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article