LIVE

IND-W vs AUS-W T20 Highlights: लचर फील्डिंग से लेकर खराब बॉलिंग...सेमीफाइनल में भारत का सपना इन गलतियों के चलते हुआ चूर

IND-W vs AUS-W T20 Highlights: लचर फील्डिंग से लेकर खराब बॉलिंग...सेमीफाइनल में भारत का सपना इन गलतियों के चलते हुआ चूर

IND-W vs AUS-W T20 Highlights: लचर फील्डिंग से लेकर खराब बॉलिंग...सेमीफाइनल में भारत का सपना इन गलतियों के चलते हुआ चूर

ऑस्ट्रेलिया ने गुरुवार (23 फरवरी, 2023) को आईसीसी वीमेंस वर्ल्ड टी-20 कप का सेमीफाइनल अपने नाम कर लिया। साउथ अफ्रीका के केप टाउन स्थित न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड में भारत के खिलाफ हुए मैच को कंगारू टीम ने पांच रन से जीता और इसी के साथ फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग की और 20 ओवर्स में चार विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाए थे। भारतीय महिला टीम को जीत के लिए 173 रन चाहिए थे, पर जवाबी पारी में भारत की महिला टीम आठ विकेट के नुकसान पर 20 ओवर्स में 167 रन ही बना पाई।

FEB 23, 2023 23:29 IST

BCCI सचिव ने भारत की हार को लेकर क्या कहा? जानिए

FEB 23, 2023 23:28 IST

कौन बना प्लेयर ऑफ दि मैच?

FEB 23, 2023 23:28 IST

टीम इंडिया के जुझारू प्रयास को है सलाम!

FEB 23, 2023 21:59 IST

टीम इंडिया की ओर से कहां हुईं चूक?

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए सेमीफाइनल में भारत की फील्डिंग लचर नजर आई, जिसका कंगारू टीम ने पूरा फायदा उठाया। टीम इंडिया की गेंदबाजी का प्रदर्शन भी निराशाजनक रहा, जिसमें काफी सुधार की जरूरत है। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने एक दिन पहले तेज बुखार के बावजूद इस नॉकआउट मैच खेलने का फैसला किया, पर अपनी एक गलती की वजह से वह अपना विकेट (रन आउट) गंवा बैठीं। वहीं, मूनी जब 32 रन पर थीं, तब लांग ऑन पर शेफाली वर्मा ने उनका कैच छोड़ दिया। टूर्नामेंट में भारत की सबसे निरंतर स्पिनर रहीं दीप्ति शर्मा ने अपने शुरूआती स्पैल में काफी शार्ट गेंद फेंकी। गेंदबाजों की अनिरंतर लाइन और लेंथ के अलावा खराब क्षेत्ररक्षण और कैच छोड़ने से भारत ने काफी रन लुटाए।
FEB 23, 2023 21:54 IST

जीत के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की ओर से आया यह ट्वीट!

FEB 23, 2023 21:49 IST

IND-W vs AUS-W Live: कंगारू टीम ने जीता मैच, फिनाले का टिकट पक्का

FEB 23, 2023 21:38 IST

IND-W vs AUS-W Live: भारत का सातवां विकेट भी गया

स्नेह राणा के रूप में टीम इंडिया को सातवां झटका लगा। 10 गेंद का सामना कर वह सिर्फ 11 रन टीम के लिए जुटा पाईं, जबकि उनका विकेट जेस जॉनासेन ने लिया।

IND-W vs AUS-W Live Score, India 161/7 (19.2 Overs)
FEB 23, 2023 21:35 IST

IND-W vs AUS-W Live: टीम इंडिया को छठा झटका

भारतीय टीम को छठा झटका ऋचा घोष के रूप में लगा। 16वें ओवर की आखिरी बॉल पर वह आउट हुईं। डार्सी ब्राउन की बॉल पर ताहिला मैग्राथ ने उनका कैच लिया। वह 17 बॉल्स का सामना कर 14 रन बना पाई थीं।

IND-W vs AUS-W Live Score, India 157/6 (18.5 Overs)
FEB 23, 2023 21:33 IST

IND-W vs AUS-W Live: कप्तान कौर भी आउट, और रोमांचक हुआ मैच

टीम इंडिया को सबसे बड़ा झटका तब लगा जब भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर अपना विकेट गंवा बैठीं। वह 34 बॉल्स का सामना कर 52 रन बना चुकी थीं, पर एशले गार्डनर ने उन्हें रन आउट कर दिया। उन्होंने अपनी पारी में छह चौके जड़े थे, जबकि एक छक्का मारा था।

IND-W vs AUS-W Live Score, India 154/6 (18.2 Overs)
FEB 23, 2023 21:23 IST

IND-W vs AUS-W Live: सिर्फ 32 बॉल्स पर जड़ दिया पचासा

FEB 23, 2023 21:16 IST

IND-W vs AUS-W Live: कप्तान कौर की फिफ्टी पूरी

टीम इंडिया की कैप्टन हरमनप्रीत कौर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 23 फरवरी को हुए सेमिफाइनल मुकाबले में मोर्चा संभाला और फिफ्टी जड़ी। उन्होंने 32 बॉल्स पर 50 रन बनाए, जिसमें छह चौके और एक छक्का शामिल था।

IND-W vs AUS-W Live Score, India 132/4 (14.3 Overs)
FEB 23, 2023 21:11 IST

IND-W vs AUS-W Live: 10 ओवर्स पर क्या थी टीम इंडिया की स्थिति?

FEB 23, 2023 21:01 IST

IND-W vs AUS-W Live: टीम इंडिया को चौथा झटका, रॉड्रिग्स भी आउट

जेमिमाह रॉड्रिग्स के रूप में टीम इंडिया को चौथा झटका लगा। वह 11वें ओवर की दूसरी बॉल पर अपना विकेट गंवा बैठीं। डार्सी ब्राउन की बॉल पर अलीसा हीली ने उनका कैच लपका। वह 24 बॉल्स का सामना कर 43 रन बना पाई थीं, जिसमें छह चौके शामिल रहे।

IND-W vs AUS-W Live Score, India 101/4 (11.2 Overs)
FEB 23, 2023 20:33 IST

IND-W vs AUS-W Live: इंडिया को तीसरा झटका, भाटिया हुईं रन आउट

FEB 23, 2023 20:30 IST

IND-W vs AUS-W Live: गया दूसरा विकेट, सस्ते में चली गईं मंधाना

तीसरे ओवर की दूसरी बॉल पर टीम इंडिया की स्मृति मंधाना अपना विकेट गंवा बैठीं। वह जब आउट हुईं तो टीम का स्कोर 15 रन था। उन्होंने पांच बॉल्स का सामना कर सिर्फ दो रन टीम के लिए जोड़े थे।

IND-W vs AUS-W Live Score, India 15/2 (2.2 Overs)
FEB 23, 2023 20:18 IST

IND-W vs AUS-W Live: टीम इंडिया को पहला झटका, शेफाली आउट

टीम इंडिया को पहला झटका शेफाली वर्मा के रूप में लगा। वह मेगन स्कट की बॉल पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गईं। छह बॉल का सामना करने वाली यह बल्लेबाज महज नौ रन बना पाई थीं। उन्होंने अपनी पारी के दौरान एक चौका भी जड़ा था। हालांकि, दूसरे ओवर की तीसरी बॉल पर वह अपना विकेट गंवा बैठीं।

IND-W vs AUS-W Live Score, India 11/1 (1.3 Overs)
FEB 23, 2023 20:11 IST

IND-W vs AUS-W Live: बैटिंग के लिए उतरी टीम इंडिया, क्या दिखा पाएगी कमाल?

FEB 23, 2023 20:03 IST

IND-W vs AUS-W Live: जीत के लिए इंडिया को चाहिए 173 रन

FEB 23, 2023 19:56 IST

IND-W vs AUS-W Live: गार्डनर को आउट किया तो इंडियन कैप्टन से यूं मिली शाबाशी!

FEB 23, 2023 19:50 IST

IND-W vs AUS-W Live: दीप्ति ने झटका तीसरा विकेट, गार्डनर को लौटाया पवेलियन

ऑस्ट्रेलिया को टीम इंडिया की दीप्ति शर्मा ने तीसरा झटका दिया। एशली गार्डनर 18वें ओवर की पांचवीं बॉल पर अपना विकेट गंवा बैठीं। 18 बॉल्स पर उन्होंने टीम के लिए 31 रन जुटाए थे, जबकि इस दौरान उन्होंने पांच चौके जड़े थे।

IND-W vs AUS-W Live Score, Australia 148/3 (18.2 Overs)