IPL 2024: IPL इतिहास के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी और पिछले एक साल में ऑस्ट्रेलिया को हर बड़ी ट्रॉफी दिलाने वाले पैट कमिंस ने सनराइजर्स हैदराबाद का कैंप ज्वाइन कर लिया। हैदराबाद ने इस बार उन्होंने 20.50 करोड़ की बड़ी राशि में खरीदा है और टीम का नेतृत्व सौंपा है। उन्हें दो सीजन कप्तानी करने वाले साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज एडेन मार्करम की जगह कप्तानी दी गई है। जाहिर सी बात है कि हैदराबाद फ्रेंचाइजी उनसे वही उम्मीद लगा के बैठी है जो उन्होंने बीते साल अपनी नेशनल टीम के लिए किया।
हैदराबाद कैंप ज्वाइन करते ही ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने कहा 'मैं बहुत उत्साहित हूं, इस टीम से जुड़ना शानदार है और मैं सीजन शुरू करने के लिए बेसब्र हूं। यह पहला मौका है जब इस लीग में पैट कमिंस टीम की कप्तानी करेंगे। वह पिछले तीन सीजन में हैदराबाद के तीसरे कप्तान हैं।
साल 2023 में कमिंस का सफर
साल 2023 कमिंस के लिए अद्बुत रहा है। पहले भारत को हराकर ऑस्ट्रेलियाई टीम ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप जीता और फिर 2023 वनडे वर्ल्ड कप में भी ऑस्ट्रेलिया को चैंपियन बनाया। इसके अलावा कमिंस ने अपनी कप्तानी में एशेज डिफेंड किया।
कमिंस का आईपीएल करियर
कमिंस का आईपीएल करियर लंबा जरूर नहीं हो पर प्रभावी रहा है। कमिंस ने 42 IPL मैच में 45 विकेट चटकाए हैं। उनकी बेस्ट गेंदबाजी 34 रन देकर 4 विकेट रही है। इसके अलावा उन्होंने बैट से भी कमाल किया। कमिंस ने 18.95 की औसत से 379 रन बनाए। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 66 रन है। कमिंस ने साल 2014 में केकेआर की ओर से आईपीएल डेब्यू किया था। 2017 में वह दिल्ली डेयरडेविल्स से जुड़े उसके बाद उन्होंने आईपीएल से ब्रेक लिया। उन्होंने साल 2020 में 15.50 करोड़ की बड़ी प्राइस टैग पर केकेआर दोबारा ज्वाइन किया।
क्या हैदराबाद को MIDAS टच दे पाएंगे कमिंस
साल 2023 कमिंस के लिए शानदार रहा है। ऐसे में हैदराबाद की फ्रेंचाइजी उनके इस MIDAS टच को अपनाना चाहेगी। हैदराबाद ने अपना एकमात्र और आखिरी ट्रॉफी साल 2016 में एक अन्य ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी डेविन वॉर्नर के नेतृत्व में जीता था।
