क्रिकेट

ICC ODI World Cup Qualifier: विराट कोहली और बाबर आजम के स्पेशल क्लब में शामिल हुआ जिम्बाब्वे का ये खिलाड़ी

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Jun 30, 2023, 04:34 PM IST

ODI World Cup Qualifier, Virat Kohli and Babar Azam special club: जिम्बाब्वे की मेजबानी में इन दिनों वनडे वर्ल्ड कप क्वालीफायर सुपर सिक्स के मुकाबले खेले जा रहे हैं। जिम्बाब्वे की टीम लगातार शानदार प्रदर्शन कर आगे बढ़ रही है। इस मुकाबले में जिम्बाब्वे के धाकड़ खिलाड़ी का बल्ला जमकर चला है और वे विराट कोहली और बाबर आजम की स्पेशल क्लब में शामिल हो गए हैं।

Image

सीन विलियम्स। (फोटो- आईसीसी के ट्विटर से)

Photo : Twitter

Virat Kohli and Babar Azam special club: भारत की मेजबानी में 5 अक्टूबर से वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन होना है। टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। टूर्नामेंट में कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी। इसके लिए 8 टीमों का चयन हो चुका है, जबकि बचे दो जगहों के लिए जिम्बाब्वे में क्वालीफायर मुकाबले खेले जा रहे हैं। जिम्बाब्वे की टीम सुपर सिक्स के पॉइंट टेबल में टॉप पर है। वहीं, जिम्बाब्वे को अभी सुपर सिक्स के दो मैच और खेलने हैं। हालांकि, वनडे वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे टीम की पहुंचने की उम्मीद ज्यादा दिख रही है। वहीं, क्वालीफायर मुकाबले में जिम्बाब्वे के 36 साल के सीन विलियम्स का बल्ला जमकर चला और वे विराट कोहली और बाबर आजम के स्पेशल क्लब में शामिल हो गए।

विलियम्स ने 5 मैचों में बनाए 500 से ज्यादा रन

वनडे वर्ल्ड कप के क्वालीफायर मुकाबले में जिम्बाब्वे के स्टार बल्लेबाज सीन विलियम्स का बल्ला जमकर चला। सीन विलियम्स ने 5 मैचों में 148.60 की स्ट्राइक रेट से 532 रन बनाए। वे क्वालीफायर मुकाबले में 500 से ज्यादा रन बनाने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के निकोलस पूरन हैं, जिन्होंने 4 मैचों में 296 रन बनाए हैं। इस दौरान सीन विलियम्स ने 3 शतकीय और एक अर्धशतकीय पारी खेली है। उनके बल्ले से कुल 60 चौके और 12 छक्के निकले हैं।

स्पेशल क्लब में ये खिलाड़ी हैं शामिल

जिम्बाब्वे के सीन विलियम्स वनडे के लगातार पांच पारियों में 500 से ज्यादा रन बनाने के क्लब में शामिल हो गए हैं। इस क्लब में भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली टॉप पर हैं। वे वनडे के पांच मैचों में 108.56 की स्ट्राइक रेट से 596 रन बनाए हैं। वहीं, दूसरे नंबर पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम हैं। उन्होंने 5 मैचों में 104.07 की स्ट्राइक रेट से 537 रन बनाए हैं। तीसरे नंबर पर सीन विलियम्स हैं। चौथे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू हेडन और पांचवें नंबर पर पाकिस्तान के फखर जमान हैं।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article