क्रिकेट

WI vs IND: टीम इंडिया का पहला बैच विंडीज पहुंचा, कोहली और रोहित अगले हफ्ते होंगे रवाना

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Jun 30, 2023, 04:37 PM IST

WI vs IND, Virat Kohli And Rohit Sharma: भारत और वेस्टइंडीज के बीव 10 मैचों की सीरीज खेली जानी है। इसको लेकर भारतीय टीम की पहली बैच वेस्टइंडीज पहुंच गई है। वहीं, टीम के कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली अगले हफ्ते विंडीज पहुंच जाएंगे।

Image

विराट कोहली और रोहित शर्मा। (फोटो- Instagram)

WI vs IND, Virat Kohli And Rohit Sharma: टीम इंडिया अगले महीने जुलाई में वेस्टइंडीज दौरे पर जाएगी। इस दौरान भारत और वेस्टइंडीज के बीच 10 मैचों की सीरीज यानी दो टेस्ट, 3 वनडे और 5 टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। यह मुकाबला वनडे वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम के लिए काफी अहम है। सीरीज की शुरुआत 12 जुलाई को टेस्ट से होगी। इसको लेकर बीसीसीआई ने पिछले दिनों टीम की घोषणा भी कर दी है। टीम में पुराने खिलाड़ियों के साथ नए खिलाड़ियों को भी मौका दिया गया है। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप चक्र 2023-25 की शुरुआत करेंगी।

भारत का पहला बैच पहुंचा वेस्टइंडीज

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, टीम इंडिया का पहला बैच वेस्टइंडीज पहुंच चुका है। हालांकि, अभी खिलाड़ियों का नाम सामने नहीं आया है। भारतीय टीम के नियमित कप्तान रोहित शर्मा और टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली अभी वेस्टइंडीज नहीं पहुंचे हैं। इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ये दोनों खिलाड़ी अगले हफ्ते विंडीज पहुंच जाएंगे। रोहित और विराट कोहली इन दिनों लंदन और पेरिस में छुट्टियां मना रहे हैं। हालांकि, दोनों खिलाड़ियों के विंडीज पहुंचने की तारीख स्पष्ट नहीं हुई है।

इस प्रकार है भारतीय टेस्ट टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, शुभमन गिल, रुतुरात गायकवाड़, अजिंक्य रहाणे (उप कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएस भरत, इशान किशन, रवि अश्विन, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जयदेव उनादकट, नवदीप सैनी।

इस प्रकार होंगे टेस्ट मैच

तारीखटीमसमय
12 से 17 जुलाईवेस्टइंडीज बनाम भारतशाम 7.30 बजे से
20 से 25 जुलाईवेस्टइंडीज बनाम भारतशाम 7.30 बजे से
शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article