क्रिकेट

बिना बैटिंग किए संजू सैमसन के लिए यादगार बना जिंबाब्वे के खिलाफ तीसरा टी20 मुकाबला

टी20 विश्व कप 2024 खिताबी जीत हासिल करने वाली टीम का हिस्सा रहे संजू सैमसन के लिए जिंबाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज का मुकाबला यादगार बन गया।

Image

संजू सैमसन (साभार BCCI)

KEY HIGHLIGHTS
  • संजू सैमसन की हुई तीसरे टी20 के लिए प्लेइंग-11 में एंट्री
  • संजू सैमसन को बनाया गया टीम का उपकप्तान
  • पहली बार सीनियर टीम की मिली है उपकप्तानी

हरारे: टी20 विश्व कप 2024 का खिताब जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन के लिए जिंबाब्वे के खिलाफ पांच मैच की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला यादगार बन गया। सीरीज के आखिरी तीन मैचों के लिए टीम इंडिया में शामिल किए गए संजू सैमसन को तीसरे टी20 मुकाबले के लिए टीम का उपकप्तान बनाया गया है। करियर में पहली बार उनके साथ ऐसा हुआ।

पहली बार सीनियर करियर में बने उपकप्तान

तीसरे टी20 मुकाबले के लिए भारतीय टीम में तीन बदलाव हुए। टी20 विश्व कप 2024 की टीम का हिस्सा रहे संजू सैमसन, यशस्वी जायसवाल और शिवम दुबे की प्लेइंग-11 में एंट्री हुई। इन्हें टीम में ध्रुव जुरेल, साई सुदर्शन और मुकेश कुमार की जगह मौका मिला। टीम के कोच वीवीएस लक्ष्मण ने प्लेइंग-11 की जो आधिकारिक लिस्ट जारी की उसमें संजू सैमसन को विकेटकीपर बल्लेबाज और टीम का उपकप्तान बताया गया। सीरीज के बाकी बचे तीन मैचों में सैमसन उपकप्तान होंगे।

टी20 विश्व कप में नहीं मिला एक भी मैच खेलने का मौका

सैमसन को टी20 विश्व कप 2024 में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। टीम के विश्व चैंपियन बनने के बाद सैमसन टीम के साथ स्वदेश लौटे और विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करने के बाद जिंबाब्वे के लिए रवाना हुए। पहले दो टी20 मैच के लिए बीसीसीआई ने टीम में बदलाव किया था। दूसरे टी20 मुकाबले के दौरान सैमसन और साथी खिलाड़ी जिंबाब्वे पहुंचे थे। ऐसे में तीसरे मैच में उन्हें खेलने का मौका मिला।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article