क्रिकेट

टीम में मेरा समय खत्म, राजस्थान रॉयल्स छोड़ने पर पहली बार संजू सैमसन ने तोड़ी चुप्पी

संजू सैमसन ने पहली बार राजस्थान रॉयल्स को लेकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने यह भी बताया कि वह चेन्नई के साथ उतरने के लिए कितने उत्साहित हैं। आईपीएल 2026 में संजू येलो जर्सी में एक्शन में नजर आएंगे।

Image

संजू सैमसन (साभार-IPL)

आईपीएल 2026 के पहले 20 मैच के लिए कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। इसके साथ ही तय हो गया कि 5 बार की चेन्नई सुपर किंग्स अपना पहला मुकाबला 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ गुवाहाटी में खेलेगी। यह मुकाबला कई मायनों में खास होने वाला है। पहली बार सीएसके की येलो जर्सी में नजर आने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज के लिए यह धर्मसंकट वाली स्थिति है, क्योंकि पहले ही मैच में उनके सामने राजस्थान रॉयल्स की टीम होगी, जिसने उन्हें आईपीएल में एक अलग पहचान दी। संजू सैमसन से जब राजस्थान रॉयल्स को लेकर सवाल किया गया तो पहली बार उन्होंने इस पर खुलकर जवाब दिया।

संजू ने इसपर प्रतिक्रिया देते हुए कहा 'यह पहली बार है जब मैं राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलूंगा, लेकिन मैं मैदान पर भावनाओं को हावी नहीं होने देता। मैंने राजस्थान रॉयल्स इसलिए छोड़ी क्योंकि मुझे लगा कि टीम में मेरा समय खत्म हो गया है। अगर अब भी हमारा सामना उनसे होता है, तो मैं अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलूंगा।

संजू को आईपीएल ऑक्शन से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स से रवींद्र जडेजा के बदले ट्रेड किया था। अब संजू ने सीएसके से खेलने को लेकर भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा मैंने माही भाई से फोन पर बात की है, उनसे बात भी की है। लेकिन उनके साथ खेलना और सीएसके का पार्ट बना शानदार है। मुझे लगाता है कि मेरे लिए यह उनसे सीखने का अच्छा मौका है।

संजू सैमसन की बात करें तो राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें एक अलग पहचान दी। संजू की कप्तानी में टीम एकबार फाइनल में भी पहुंची थी। 2022 में संजू की कप्तानी में राजस्थान को गुजराट टाइटंस से हार का सामना करना पड़ा था। इसके अलावा वह राजस्थान के सबसे सफल बल्लेबाज भी हैं। उन्होंने राजस्थान के लिए 155 मैच में 31.96 की औसत से 4,219 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 2 शतक 26 अर्धशतक लगाए हैं। उनका सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 116 रन है।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article