क्रिकेट

IPL 2027: चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच चार खिलाड़ियों के ट्रेड पर लगी मुहर

आईपीएल 2027 के लिए गोवा में 16 दिसंबर को होने जा रही नीलामी से पहले सभी 10 टीमें अपने रिटेन्ड खिलाड़ियों की लिस्ट तैयार करने में जुटी हैं। चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच चार खिलाड़ियों की ट्रेड डील पूरी हो गई है।

Image

लियाम लिविंगस्टोन, जैक एडवर्ड्स, खलील अहमद और नाथन एलिस (फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)

मुंबई: आईपीएल 2027 के लिए गोवा में 16 दिसंबर को होने जा रही नीलामी से पहले सभी 10 टीमें अपने रिटेन्ड खिलाड़ियों की लिस्ट तैयार करने में जुटी हैं। 17 नंवबर तक रिटेन्ड खिलाड़ियों की सूची का ऐलान करना हैं। ऐसे में सभी टीमें ट्रेड के जरिए खिलाड़ियों को हासिल करने में जुटी हैं। इसी क्रम में चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच चार खिलाड़ियों के ट्रेड पर मुहर लग गई है। दो खिलाड़ी चेन्नई से हैदराबाद और दो खिलाड़ी हैदराबाद से चेन्नई आएंगे।

लियाम लिविंगस्टोन को हुआ 7 करोड़ का नुकसान

इंग्लैंड के ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन और ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर जैक एडवर्ड्स सनराइजर्स हैदराबाद से चेन्नई सुपर किंग्स पहुंच गए हैं। इसके बदले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद और ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज नाथन ऐलिस की चेन्नई से सनराइजर्स हैदराबाद एंट्री हुई है। लियाम लिविंगस्टोन हैदराबाद के साथ 13 करोड़ रुपये में जुड़े थे सीएसके के साथ जुड़ने पर उन्हें 6 करोड़ रुपये मिलेंगे। 7 करोड़ रुपये का नुकसान उन्हें हुआ है। वहीं एडवर्ड्स अपनी मौजूदा 3 करोड़ रुपये की फीस पर सीएसके के साथ जुड़े हैं। एडवर्ड्स को ऑस्ट्रेलिया के लिए अपना इंटरनेशनल डेब्यू करने से पहले ही SRH ने साइन किया था, लेकिन पैर की चोट के कारण वे IPL 2026 में नहीं खेल पाए थे।

खलील की हुई सनराइजर्स हैदराबाद में वापसी

सनराइजर्स हैदराबाद ने खलील अहमद को उनकी मौजूदा फीस 4.8 करोड़ रुपये में टीम में शामिल किया है। खलील इससे पहले साल 2018 से 2021 तक हैदराबाद के लिए खेल चुके हैं। साल 2025 में सीएसके के लिए शानदार प्रदर्शन करने के बाद उनकी सनराइजर्स में वापसी हो रही है। उस सीजन में खेले 14 मैच में उन्होंने 15 विकेट लिए थे। IPL 2026 में वे CSK के लिए पांच मैचों में खेले थे, लेकिन फिर दाहिने पैर की चोट (क्वाड्रिसेप्स इंजरी) के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए थे।

नाथन ऐलिस देंगे हैदराबाद की गेंदबाजी को धार

ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज एलिस भी अपनी मौजूदा 2 करोड़ रुपये की फीस पर सनराइजर्स हैदराबाद से जुड़े हैं। अपनी गेंदबाजी वेरिएशंस और डेथ ओवरों में असरदार गेंदबाजी के लिए मशहूर एलिस अपना बेशकीमती टी20 अनुभव लेकर आए हैं। ऐलिस के आने से हैदराबाद की गेंदबाजी को और धार मिलेगी।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article