एजुकेशन

UPSC Mains Result 2026: जल्द जारी हो सकता है सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का रिजल्ट, देखें पिछले वर्षों में कब आया था मेंस का रिजल्ट?

संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026 में शामिल हुए उम्मीदवारों का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है। आयोग किसी भी समय परीक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है। इन परिणामों को upsc.gov.in पर से देखा जा सकेगा।

Image

UPSC सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026 का रिजल्ट कब तक? (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

UPSC Mains Result 2026 Exptected Date: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026 में शामिल हुए उम्मीदवारों का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है। आयोग किसी भी समय परीक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है। हालांकि, अभी तक रिजल्ट की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है। पिछले वर्षों के रिजल्ट जारी होने के समय को देखते हुए नवंबर के पहले या दूसरे सप्ताह में नतीजे आने की उम्मीद जताई जा रही है। इस साल UPSC सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा पास करने वाले 13,343 उम्मीदवारों ने अगस्त 2026 में आयोजित मुख्य परीक्षा में हिस्सा लिया था। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट upsc.gov.in पर अपना परिणाम देख सकेंगे।

पिछले वर्षों में कब आया था मेंस का रिजल्ट?

पिछले कुछ सालों में मुख्य परीक्षा और रिजल्ट जारी होने के बीच लगभग ढाई महीने का अंतर देखने को मिला है।

वर्षमेंस परीक्षारिजल्ट की तारीख
202522-31 अगस्त11 नवंबर 2025
202420-29 सितंबर9 दिसंबर 2024
202315-24 सितंबर8 दिसंबर 2023
202216-25 सितंबर6 दिसंबर 2022
20217-16 जनवरी 202217 मार्च 2022

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: UP में 1475 प्रधानाचार्य भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

इसी ट्रेंड को देखते हुए 2026 के रिजल्ट को लेकर नवंबर में उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि, आयोग की ओर से जारी होने वाली आधिकारिक सूचना ही अंतिम होगी।

UPSC Mains Result 2026 How to check

रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार इन स्टेप्स की मदद से अपना परिणाम देख सकते हैं।

1. सबसे पहले UPSC की वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।

2. Examinations सेक्शन में जाकर Written Results पर क्लिक करें।

3. Civil Services (Main) Examination 2026 का लिंक खोजें।

4. रिजल्ट PDF डाउनलोड करें।

5. PDF खोलकर Ctrl + F दबाएं।

6. अपना रोल नंबर या नाम डालकर रिजल्ट चेक करें।

इंटरव्यू के लिए होंगे योग्य

मुख्य परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को अगले चरण यानी पर्सनैलिटी टेस्ट (इंटरव्यू) में शामिल होने का मौका मिलेगा। इंटरव्यू का शेड्यूल बाद में UPSC की वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह है कि वे आगे की जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article