Sania Mirza reaction on Shoaib Malik wedding: पाकिस्तान के क्रिकेटर शोएब मलिक ने सना जावेद के साथ शादी कर ली है। इन दोनों के निकाह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आते ही सानिया मिर्जा की पर्सनल लाइफ चर्चा का विषय बन गई। हर तरफ सानिया और शोएब के तलाक की खबरें चलने लगी। अब इस पर सानिया मिर्जा की टीम ने एक बयान जारी किया है और तलाक को कंफर्म कर दिया है।
बयान में सानिया की टीम और उनके परिवार ने लिखा, "सानिया ने अपनी निजी जिंदगी को हमेशा लोगों की नजरों से दूर रखा है। हालांकि, आज उनके लिए यह बताना जरूरी हो गया है कि शोएब और उनका कुछ महीने पहले ही तलाक हो चुका है।" सानिया ने शोएब को नई यात्रा के लिए शुभकामनाएं भी दी हैं।
फैंस से की ये विशेष अपील
सानिया मिर्जा की टीम ने आगे ये फैंस से अपील करते हुए ये भी कहा है कि 'उनके जीवन के इस संवेदनशील दौर में, हम सभी प्रशंसकों और शुभचिंतकों से अनुरोध करना चाहेंगे कि वे किसी भी अटकलबाजी में शामिल होने से बचें और उनकी गोपनीयता की आवश्यकता का सम्मान करें।'
सानिया ने लिया है खुला
सानिया के पिता इमरान मिर्ज़ा ने पीटीआई को बताया कि "यह एक 'खुला' था", जो एक मुस्लिम महिला के अपने पति को एकतरफा तलाक देने के अधिकार को कहते हैं।2022 से ऐसी अफवाहें जोरों पर हैं कि शोएब और सानिया के बीच मतभेदों के कारण अलगाव हो गया है और पिछले कुछ वर्षों में उन्हें शायद ही कभी एक साथ देखा गया हो।कुछ दिन पहले ही मलिक ने भारतीय स्टार को इंस्टाग्राम पर भी अनफॉलो कर दिया था।शोएब और सानिया ने अप्रैल 2010 में हैदराबाद में शादी की थी और वे दुबई में रहते थे।
