क्रिकेट

IND vs WI: साई सुदर्शन की इंजरी पर सामने आया अपडेट, दूसरे दिन फील्डिंग के दौरान लगी थी चोट

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन भारत के साई सुदर्शन मैदान में नहीं उतरे। दूसरे दिन फील्डिंग के दौरान उन्हें चोट लग गई थी। अब बीसीसीआई ने इस पर अपडेट दिया है।

Image

साई सुदर्शन (साभार-ScreenGrab)

टीम इंडिया के बाएं हाथ के बल्लेबाज साई सुदर्शन भारत-वेस्टइंडीज टेस्ट के तीसरे दिन मैदान पर नहीं उतरे। उन्हें मैच के दूसरे दिन शॉट लेग पर कैच लेने की कोशिश में चोट लग गई थी। सुदर्शन के मैदान पर न होने से फैंस के मन में सवाल उठ रहे हैं कि क्या उनकी चोट ज्यादा गंभीर है? अब सुदर्शन की इंजरी पर बीसीसीआई का बयान सामने आया है। बीसीसीआई के अनुसार "चोट गंभीर नहीं है और वह ठीक हैं। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी निगरानी कर रही है।"

अरुण जेटली स्टेडियम में वेस्टइंडीज़ के खिलाफ भारत के दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन, सुदर्शन ने शानदार बल्लेबाजी का परिचय देते हुए 87(165) रन की पारी खेली थी। हालांकि, वह शतक से चूक गए और उप-कप्तान जोमेल वारिकन की गेंद पर आउट हो गए थे। इस टेस्ट से पहले सुदर्शन को मौके मिले, लेकिन वह अपने सेलेक्शन को अब तक सही नहीं ठहरा पाए हैं। अब तक सात पारियों में उनके नाम केवल 147 रन थे। लेकिन उनकी इस पारी ने आलोचकों को करारा जवाब दिया है।

सुदर्शन ने यशस्वी जायसवाल के साथ दूसरे विकेट के लिए 193 रनों की साझेदारी करके भारत को मैच में मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। भारत ने शुभमन गिल के 129 और जायसवाल के 175 रन की पारी के दम पर पहली पारी में 5 विकेट के नुकसान पर 518 रन बनाकर पारी घोषित कर दी थी। जवाब में एक बार फिर अफगानिस्तान की बल्लेबाजी नहीं चल पाई। 80 ओवर तक वेस्टइंडीज ने 9 विकेट के नुकसान पर 248 रन बना लिए हैं और उन पर फॉलोऑन का खतरा मंडरा रहा है।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article