क्रिकेट

सूर्यवंशी की वैभवशाली पारी देख खुश हुए क्रिकेट के भगवान और अन्य दिग्गज, जानिए किसने क्या कहा?

भारतीय क्रिकेट के नए वंडर ब्वॉय कहे जा रहे 15 साल के आतिशी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले में 29 गेंद में 97 रन की आतिशी पारी खेली। उनके खेल की पूर्व दिग्गजों ने जमकर तारीफ की है। जानिए किसने क्या कहा

Image

वैभव सूर्यवंशी (फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)

भारतीय क्रिकेट के नए वंडर ब्वॉय कहे जा रहे 15 साल के आतिशी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले में 29 गेंद में 97 रन की आतिशी पारी खेली। वैभव ने अपनी पारी में 5 चौके और 12 छक्के जड़े लेकिन वो आईपीएल इतिहास में क्रिस गेल का 30 गेंद में शतक का रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए। उनके पास इस रिकॉर्ड को चकनाचूर करने का शानदार मौका था लेकिन प्रफु्ल्ल हिंगे ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया। वैभव ने आतिशी अंदाज में पारी की शुरुआत की और 16 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। वैभव जब पवेलियन वापस लौटे तबतक राजस्थान ने 125 रन बना लिए थे। वैभव ने आउट होने से पहले कई आईपीएल रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए इसमें एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का क्रिस गेल का 14 साल पुराना रिकॉर्ड शामिल था। आईपीएल 2026 में 65 छक्के के साथ वैभव सूर्यवंशी ने नया रिकॉर्ड कायम कर दिया है।

किसी शानदार करिश्मे से कम नहीं

वैभव सूर्यवंशी की सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेली आतिशी पारी की हर कोई प्रशंसा कर रहा है। क्रिकेट के भगवान से भारतीय क्रिकेट के युवराज ने सूर्यवंशी की 97 रन की वैभवशाली पारी की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ की है। सचिन तेंदुलकर ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए कहा, वैभव सूर्यवंशी का बैट स्विंग ज़बरदस्त है। इससे भी ज़्यादा कमाल की बात यह है कि वह कितनी खूबसूरती से पैरों की तरफ आने वाली गेंदों के लिए अपना अगला पैर हटाकर रूम बनाते हैं। इसी आज़ादी की वजह से वह ऐसा खेल पाते हैं। उनकी यह पारी किसी शानदार करिश्मे से कम नहीं थी!

मानो जादू हैं वैभव सूर्यवंशी

युवराज सिंह ने क्रिस गेल के आईपीएल में एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के बारे में कहा, यकीन नहीं होता, बॉस बेबी ने वर्ल्ड बॉस का रिकॉर्ड तोड़ दिया! यह बच्चा देखने लायक है।टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने वैभव की तारीफ में कसीदे पढ़ते हुए कहा, महज 15 साल की उम्र में आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज़्यादा छक्के जड़ने वाला खिलाड़ी बनना अविश्वसनीय है। ऐसा कुछ जो हमने पहले कभी नहीं देखा। वैभव सूर्यवंशी तो मानो जादू हैं।

वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज इयान बिशप ने वैभव की पारी की तारीफ करते हुए कहा, वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर बेहद खास प्रदर्शन। अपने पहले ही IPL प्लेऑफ़ मुकाबले में 97(29) रन बनाए। उनके शॉट्स की यह एक विशिष्टता है।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article