क्रिकेट

SA vs BAN: क्विंटन डी कॉक का बल्ला वर्ल्ड कप में उगल रहा है रन, फिर खेली शतकीय पारी

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Oct 24, 2023, 10:10 PM IST

South Africa vs Bangladesh, Quinton de Kock Century: वनडे वर्ल्ड कप के 23वें मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डी कॉक ने बांग्लादेश के खिलाफ ताबड़तोड़ पारी खेलकर शतक पूरा किया। यह उनका मौजूदा वर्ल्ड कप का तीसरा शतक है।

Image

क्विंटन डी कॉक।

South Africa vs Bangladesh, Quinton de Kock Century: दक्षिण अफ्रीका के स्टार बल्लेबाजी क्विंटन डी कॉक का बल्ला एक बार फिर जमकर चला। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में क्विंटन डी कॉक ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर शतक पूरा किया। उन्होंने 101 गेंदों पर 6 चौके और 4 छक्के की मदद से शतक पूरा किया।

यह उनका मौजूदा वर्ल्ड कप में तीसरा शतक है। वे दोहरा शतक से चूके गए। उन्होंने 140 गेंदों पर 15 चौके और 7 छक्के की मदद से 174 रन की पारी खेली। यह मौजूदा वर्ल्ड का हाईएस्ट स्कोर है। इसके अलावा वे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विकेटकीपर-बल्लेबाज भी बने गए।

वनडे वर्ल्ड कप के 23वें मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका का सामना बांग्लादेश से हुआ। दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने 34 ओवर के खेल खत्म होने तक तीन विकेट के नुकसान पर 186 रन बनाकर खेल रही है। क्विेटन डी कॉक के अलाबा कप्तान एडेन मार्करम ने कप्तानी पारी खेली। उन्होंने 69 गेंदों पर 7 चौके की मदद से 60 रन बनाए। वहीं, क्विंटन डी कॉक और एडेन मार्करम ने 137 गेंदों पर 131 रन की साझेदारी कर टीम के स्कोर को 165 रन के पार पहुंचाया।

इन टीमों के खिलाफ जड़ा था शतक

क्विंटन डी कॉक का वर्ल्ड कप में जमकर बल्ला चल रहा है। बांग्लादेश से पहले क्विंटन डी कॉक ने श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी शतक जड़ चुके हैं। डी कॉक ने श्रीलंका के खिलाफ 119.04 की स्ट्राइक रेट से 84 गेंदों पर 12 चौके और तीन छक्के की मदद से 100 रन बनाकर आउट हो गए थे। इसके अलावा क्विंटन डी कॉक ने 102.83 की स्ट्राइक रेट से 106 गेंदों पर 8 चौके और 5 छक्के की मदद से 109 रन बनाए थे। इसके अलावा क्विंटन डी कॉक का नीदरलैंड्स और इंग्लैंड के खिलाफ बल्ला नहीं चला था।

टेबल में तीसरे नंबर पर है दक्षिण अफ्रीका

मैच के परिणाम आने से पहले वर्ल्ड कप 2023 के पॉइंट टेबल पर नजर डालें तो दक्षिण अफ्रीका की टीम कुल 6 अंक और 2.212 नेट रनरेट के साथ तीसरे नंबर पर बरकरार है। अगर बांग्लादेश के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका टीम जीत हासिल करती है तो टीम 8 अंक के साथ दूसरे नंबर पर पहुंच जाएगी। वहीं, बांग्लादेश की टीम 2 अंक और -0.784 नेट रनरेट के साथ टेबल में 7वें नंबर पर है।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article