क्रिकेट

मुश्किल में राजस्थान रॉयल्स, टीम मैनेजर को BCCI का नोटिस, डगआउट में फोन उपयोग करने का है मामला

Romi Bhinder Controversy: राजस्थान रॉयल्स के टीम मैनेजर रोमी भिंडर का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। अब इस मामले में बीसीसीआई ने बड़ी कार्रवाई की है। आरसीबी के खिलाफ मैच के दौरान उन्होंने POMA प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया था।

Image

रोमी भिंडर (साभार-X)

Romi Bhinder Controversy: राजस्थान रॉयल्स के टीम मैनेजर रोमी भिंडर के डगआउट में बैठकर फोन इस्तेमाल करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस पूरे मामले पर बीसीसीआई ने पहले ही प्रतिक्रिया दी थी कि जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। अब इस पूरे मामले पर बीसीसीआई ने एक्शन ले लिया है। बीसीसीआई ने टीम मैनेजर को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया। भ्रष्टाचार-रोधी और सुरक्षा इकाई (ACSU) ने उनसे 48 घंटे के भीतर अपना जवाब देने को कहा है।

राजस्थान बनाम बेंगलुरु मैच की घटना

राजस्थान बनाम बेंगलुरु मैच के दौरान आरआर के टीम मैनेजर रोमी भिंडर को डगआउट में फोन चलाते हुए देखा गया था। मैच के दौरान जैसे ही वह कैमरे में कैद हुए, उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। आपको बता दें कि POMA प्रोटोकॉल के तहत कोई भी खिलाड़ी या सपोर्ट स्टाफ मोबाइल लेकर मैदान के भीतर प्रवेश नहीं कर सकता है। हालांकि, प्रोटोकॉल के तहत केवल दो लोगों को फोन ले जाने की अनुमति होती है। टीम मैनेजर के अलावा मीडिया मैनेजर को यह अधिकार प्राप्त है, लेकिन वहां भी शर्त यह है कि वह डगआउट में उसका इस्तेमाल नहीं करेंगे। रोमी ने सीधे-सीधे इस प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया है और अब उन्हें इस पर जवाब देना होगा।

बगल में बैठे थे वैभव सूर्यवंशी

रोमी भिंडर काफी अनुभवी हैं, ऐसे में बीसीसीआई की तरफ से यह प्रतिक्रिया आई थी कि हो सकता है उन्होंने अनजाने में इसे किया हो। एक सोशल मीडिया यूजर ने रोमी का वीडियो शेयर करते हुए उन पर कार्रवाई करने की मांग की थी। जब रोमी डगआउट में मोबाइल यूज कर रहे थे तब पास में वैभव सूर्यवंशी भी बैठे हुए नजर आए थे, फिर क्या था वीडियो तेजी से वायरल हो गया। अगर उनका जवाब सतोषप्रद नहीं हुआ तो भ्रष्टाचार-रोधी और सुरक्षा इकाई के तहत उन पर एक मैच का प्रतिबंध भी लग सकता है।
Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article