क्रिकेट

वनडे में हिटमैन का एक और कारनामा, पूर्व कोच से आगे निकले रोहित

IND vs SL: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली। अब वह भारत की ओर से वनडे क्रिकेट में रन बनाने के मामले में टॉप-4 में शामिल हो गए हैं।

Image

रोहित शर्मा (साभार-AP)

IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में टीम इंडिया के कप्तान हिटमैन ने एक नई उपलब्धि हासिल कर ली। उन्होंने तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर जैसे ही सिंगल लिया वह वनडे में भारत की ओर से रन बनाने के मामले में अपने पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ से आगे निकल गए। रोहित, भारत की ओर से वनडे मैच में रन बनाने के मामले में टॉप फोर में शामिल हो गए। इस सूची में टॉप पर द ग्रेट सचिन तेंदुलकर हैं।

द्रविड़ से आगे निकले रोहित

वनडे क्रिकेट में भारत की ओर से सर्वाधिक रन बनाने की बात करें तो रोहित शर्मा इस मुकाबले से पहले राहुल द्रविड़ से 2 रन पीछे थे। लेकिन अब उन्होंने टॉप-4 में जगह बना ली। राहुल द्रविड़ के नाम 314 मैच में 39.2 की औसत 10,768 रन हैं जबकि रोहित ने इस आंकड़े को केवल 256वें मैच में ही हासिल कर लिया। रोहित के नाम वनडे क्रिकेट में 56 अर्धशतक और 31 शतक है।

उन्होंने वनडे क्रिकेट में 3 बार दोहरा शतक लगया है और उनका सर्वाधिक स्कोर 264 रन रहा है। इस सूची में टॉप पर सचिन तेंदुलकर हैं, जिनके नाम सर्वाधिक 452 मैच में 18,426 रन हैं। 280 मैच में 13,848 रन के साथ किंग कोहली दूसरे नंबर पर हैं। तीसरे नंबर पर काबिज सौरव गांगुली के नाम 297 मैच में 11,221 रन हैं।

वनडे में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन (Most runs for India in ODI history)

सचिन तेंदुलकर - 18426 (452 पारी)

विराट कोहली - 13872* (281 पारी)

सौरव गांगुली - 11221 (297 पारी)

रोहित शर्मा- 10769* (256 पारियां)

राहुल द्रविड़ - 10768 (314 पारी)

एमएस धोनी - 10599 (294 पारी)

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

चेस ओलंपियाड के लिए पहुंचे खिलाड़ियों ने किए रूम शेयर, जेब से पैसे खर्च करने पड़े, अब FIDE ने परेशान टीमों को भुगतान का आश्वासन दिया

चेस ओलंपियाड के लिए पहुंचे खिलाड़ियों ने किए रूम शेयर, जेब से पैसे खर्च करने पड़े, अब FIDE ने परेशान टीमों को भुगतान का आश्वासन दिया

राफिन्हा की हैट्रिक से बार्सिलोना ने लगातार 7वीं जीत से रचा नया इतिहास, मैनचेस्टर युनाइटेड को ब्राइटन के खिलाफ मिली शर्मनाक हार

राफिन्हा की हैट्रिक से बार्सिलोना ने लगातार 7वीं जीत से रचा नया इतिहास, मैनचेस्टर युनाइटेड को ब्राइटन के खिलाफ मिली शर्मनाक हार

एशियन गेम्स शुरू होने से दो दिन पहले आज ही शुरू हो जाएगा भारत का अभियान, टेकबॉल से होगी शुरुआत, जानिए क्या है ये खेल

एशियन गेम्स शुरू होने से दो दिन पहले आज ही शुरू हो जाएगा भारत का अभियान, टेकबॉल से होगी शुरुआत, जानिए क्या है ये खेल

Chess Olympiad: साल के सबसे बड़े शतरंज टूर्नामेंट में भारत ने थाईलैंड को 3-1 से हराकर शुरुआत की, महिलाओं ने भी डोमिनिकन रिपब्लिक को 4-0 से हराया

Chess Olympiad: साल के सबसे बड़े शतरंज टूर्नामेंट में भारत ने थाईलैंड को 3-1 से हराकर शुरुआत की, महिलाओं ने भी डोमिनिकन रिपब्लिक को 4-0 से हराया

साइबर क्राइम जांच एजेंसी के समन को चुनौती देने पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद रिजवान लाहौर हाई कोर्ट पहुंचे

साइबर क्राइम जांच एजेंसी के समन को चुनौती देने पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद रिजवान लाहौर हाई कोर्ट पहुंचे