Shah Rukh Khan Viral Video: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ (King) को लेकर लगातार चर्चा में हैं। शाहरुख खान की इस फिल्म को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। कुछ समय पहले फिल्म किंग का धांसू टीजर रिलीज हुआ था, जिसे काफी पसंद किया था। लेकिन अब शाहरुख खान अपनी फिल्म नहीं बल्कि एक खास वीडियो की वजह से सुर्खियों में आ गए हैं। गणेश चतुर्थी के मौके पर अंबानी परिवार के घर एंटीलिया में सितारों का जमावड़ा लगा। इस दौरान शाहरुख भी वहां पहुंचे और बाद में सामने आए एक वीडियो ने उनके फैंस का ध्यान खींच लिया।
Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें:पैपराजी से बचकर अंबानी के गणेश उत्सव में पहुंचे Shah Rukh Khan, तस्वीर हुई वायरल
शाहरुख खान ने की आरती
शाहरुख खान अंबानी परिवार के गणपति उत्सव में भगवान गणेश की आरती करते नजर आए। वायरल वीडियो में एक्टर हाथ में आरती की थाली लिए बप्पा के सामने खड़े दिखाई दे रहे हैं। उनका ये अंदाज सोशल मीडिया पर लोगों को काफी पसंद आ रहा है। वीडियो में शाहरुख सफेद शर्ट और काले रंग की पैंट में नजर आ रहे हैं। उनका लुक काफी सिंपल और क्लासी दिखाई दिया। खास बात यह है कि शाहरुख ने इस बार कैमरों से दूरी बनाए रखी थी। उनकी पत्नी गौरी खान भी अंबानी परिवार के गणपति उत्सव में पहुंची थीं। पहले ऐसा लगा कि शाहरुख शायद इस समारोह में शामिल नहीं हुए, लेकिन बाद में सामने आई अंदर की तस्वीर और वीडियो ने साफ कर दिया कि वह समारोह का हिस्सा थे। एक तस्वीर में शाहरुख नीता अंबानी और मुकेश अंबानी के साथ भी नजर आए।
Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें:"और कितनी मन्नत मांगेगा...?", Salman Khan ने गणेश पूजा के दौरान लिए Varun Sharma से मजे
कब रिलीज होगी 'किंग'?
वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान अगली बार सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही फिल्म किंग (King) में नजर आएंगे। फिल्म में उनके साथ सुहाना खान और अभिषेक बच्चन समेत कई कलाकार दिखाई देंगे। ‘किंग’ को लेकर फैंस के बीच पहले से ही काफी एक्साइटेड है और फिल्म की रिलीज 24 दिसंबर 2026 के लिए तय बताई गई है। फिल्म में शाहरुख खान के साथ-साथ दीपिका पादुकोण, सुहाना खान और अभिषेक बच्चन भी नजर आने वाले हैं।
