देश

PM मोदी का जन्मदिन: खरगे, राहुल, अखिलेश, मायावती समेत विपक्ष के कई नेताओं ने दीं प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, 'प्रधानमंत्री जी को जन्मदिन की बधाई और स्वस्थ एवं सक्रिय सार्थक जीवन के लिए शुभकामनाएं।’बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने प्रधानमंत्री को उनके 76वें जन्मदिन पर बधाई दी।

Image

विपक्ष के कई नेताओं ने पीएम ्मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है्ं।

PM Modi Birthday: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत विपक्ष के कई प्रमुख नेताओं ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। खरगे ने सोशल मीडिया मंच ’एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, 'प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि वह स्वस्थ रहें और दीर्घायु हों।’

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने 'एक्स’ पर पोस्ट किया, 'प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करता हूं।’

मायावती, स्टालिन ने दी शुभकामनाएं

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, 'प्रधानमंत्री जी को जन्मदिन की बधाई और स्वस्थ एवं सक्रिय सार्थक जीवन के लिए शुभकामनाएं।’बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने प्रधानमंत्री को उनके 76वें जन्मदिन पर बधाई दी। उन्होंने X पर कहा, 'प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को आज उनके 76वें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं।’द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के अध्यक्ष एम. के. स्टालिन ने भी प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

'सेवा संकल्प अभियान’चला रही भाजपा

उन्होंने कहा, 'माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उनके अच्छे स्वास्थ्य, खुशियों और दीर्घायु की कामना करता हूं।’प्रधानमंत्री मोदी बृहस्पतिवार को 76 वर्ष के हो गए। उनका जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात के वडनगर में हुआ था। भाजपा ने उनके जनप्रतिनिधि के रूप में जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक 'सेवा संकल्प अभियान’ चलाने की घोषणा की है जिसके तहत जनभागीदारी, कल्याणकारी योजनाओं की पहुंच बढ़ाने और युवाओं की भागीदारी पर केंद्रित कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

दिल्ली के कर्तव्य पथ पर 'आशीर्वाद का दीया’

दिल्ली के कर्तव्य पथ पर 'आशीर्वाद का दीया’अभियान के तहत बृहस्पतिवार शाम को सवा लाख दिए जलाए जाएंगे। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली के हर परिवार से बृहस्पतिवार शाम छह बजे से सात बजे के बीच अभियान के तहत दीया जलाने और मोदी के अच्छे स्वास्थ्य, दीर्घायु और मां भारती की सेवा में निरंतर शक्ति के लिए प्रार्थना करने की अपील की है। बयान के मुताबिक, प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर ’आशीर्वाद का दीया’ अभियान के अंतर्गत एक विशेष दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसके तहत कर्तव्य पथ पर सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों द्वारा सवा लाख दीये प्रज्वलित किए जाएंगे।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article