क्रिकेट

PHOTOS: विश्व कप के लिए टीम इंडिया पहुंची ऑस्ट्रेलिया, देखिए खिलाड़ियों ने शेयर की पहली तस्वीरें

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 7, 2022, 04:18 PM IST

T20 World Cup 2022, Rohit Sharma shares pic: आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया पहुंच गई है। भारतीय टी20 टीम के कई खिलाड़ी रोहित शर्मा की अगुवाई में पर्थ पहुंचे तो कप्तान ने भी सोशल मीडिया पर अपने करोड़ों फैंस के लिए एक तस्वीर साझा कर दी है।

Image

रोहित, सूर्यकुमार, कार्तिक और पंत (Instagram)

Team India arrive in Australia, T20 World Cup 2022: क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप के सबसे बड़े टूर्नामेंट आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया पहुंच गई है। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टी20 टीम के कई खिलाड़ियों ने पर्थ पहुंचने के बाद तस्वीरें शेयर की हैं, जबकि खुद कप्तान रोहित शर्मा ने पर्थ के नजारे भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए फैंस से साझा किए हैं।

भारत की 14 सदस्यीय टीम अपने सपोर्ट स्टाफ के साथ गुरुवार को मुंबई से वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के शहर पर्थ के लिए रवाना हुई थी। इसके बाद जैसे ही टीम इंडिया यहां पहुंची उसके कुछ खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की। खासतौर पर एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है जिसमें भारतीय टीम के चार खिलाड़ी- कप्तान रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, दिनेश कार्तिक और रिषभ पंत टीम इंडिया के आधिकारिक ब्लेजर में नजर आ रहे हैं।

इसके अलावा कप्तान रोहित शर्मा ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए पर्थ के नजारे फैंस के साथ शेयर किए हैं। वैसे रोहित शर्मा जब भी विदेश दौरे पर होते हैं तो उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ ना कुछ झलकियां देखने को मिल जाती हैं, उसी तरह अब जब वो पर्थ पहुंचे तो उन्होंने एक वीडियो शेयर किया जिसमें खूबसूरत समंदर और होटल के अंदर का नजारा दिख रहा है।

rohit_insta

रोहित शर्मा की इंस्टाग्राम स्टोरी

वहीं पहली बार टी20 विश्व कप खेलने पहुंचे भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने भी ऐसी ही एक इंस्टा स्टोरी फैंस के लिए शेयर की है जिसमें खूबसूरत पर्थ शहर दिखाई दे रहा है।

in1

अर्शदीप सिंह ने शेयर की पर्थ की तस्वीर

टी20 विश्व कप शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलिया मेंं भारतीय टीम का पहला ठिकाना पर्थ ही है जहां वे 8 अक्टूबर से अपने अभ्यास की शुरुआत करेंगे। इसके अलावा 10 और 13 अक्टूबर को वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया इलेवन के खिलाफ वे दो अभ्यास मुकाबले भी खेलेंगे।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article