क्रिकेट

माफ करना, वैकेशन पर पंत के साथ क्यों नहीं जाना चाहते हैं रोहित शर्मा (Video)

रोहित शर्मा ऑफ फील्ड भी इन दिनों धूम मचा रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने ऋषभ पंत को लेकर कुछ ऐसा कहा जिसके बाद उन्हें माफी मांगनी पड़ी। रोहित का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Image

रोहित शर्मा और ऋषभ पंत (साभार-X)

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और हिटमैन इन दिनो ऑफ फील्ड खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। दरअसल रोहित ने फैमिली फुल हाउस गेम शो के जरिए टीवी पर अपना डेब्यू किया है। इस शो का प्रीमियर बीते 19 सितंबर को किया गया था, ये वो तारीख थी जिस दिन रोहित ने अपना टी20 अंतरराष्ट्रीय डेब्यू भी किया था। एक्स पर यह शो नंबर वन ट्रेंड कर रहा है और आईएमडीबी (IMDB) पर भी इसकी रेटिंग कमाल की है। यूं कहें कि क्रिकेट की पिच पर धूम मचाने वाले रोहित ने दूसरी पारी में भी धमाकेदार शुरूआत की है।

शो के दूसरे एपिसोड में वन मूवी की स्टारकास्ट आई थी और इस शो में कुछ ऐसा हुआ जिसके बाद उन्हें अपने साथी खिलाड़ी और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत से माफी मांगनी पड़ी। दरअसल इस शो का फॉर्मेट ऐसा है जिसमें हिटमैन कुछ सवाल करते हैं और इसका जवाब पूछा जाता है। इसी क्रम में एक सवाल सामने आया जिसमें पूछा गया कि वह कौन सा क्रिकेटर है जिसके साथ वह वैकेशन पर नहीं जाना चाहते।

किसके साथ वैकेशन पर नहीं जाना चाहते रोहित

रोहित शर्मा से जब यह सवाल पूछा गया तो उन्होंने पहले तो इसका जवाब गोलमाल अंदाज में दिया, लेकिन बाद में ऋषभ पंत का नाम ले लिया। इतना ही नहीं, उन्होंने इसके पीछे का कारण भी बताया। रोहित ने कहा 'हमलोग साल भर साथ में ही घूमते रहते हैं। वैकेशन पे मैं इसको लेकर नहीं जाना चाहूंगा। एक लड़का है, बड़ा स्वीट है, लेकिन मेसी (Massy) भी है, वो है ऋषभ पंत।

रोहित ने बताया कारण

रोहित ने पंत के साथ वैकेशन पर ना जाने का कारण भी बताया। उन्होंने कहा 'उसकी एक बुरी आदत है। जब भी सब खाना खाते हैं तो वह बगैर पूछे किसी की भी थाली में हाथ डालकर खाना खा लेता है। आस-पास चम्मच रखे होते हैं, लेकिन उसे समझ में आता नहीं है। ये बहुत खराब आदत है। वैकेशन पर हमें ये सब चीज नहीं चाहिए, मुझे वहां शांति चाहिए। मेरा दोस्त है, भाई है। लेकिन तेरे साथ मैं वैकेशन पर नहीं जाना चाहता हूं।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article