क्रिकेट

वनडे कप्तानी से हटाते ही रोहित शर्मा ने इस शख्स को दिया चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की जीत का श्रेय

रोहित शर्मा ने वनडे टीम की कप्तानी से हटाए जाने के कुछ दिन बाद ही भारतीय टीम की चैंपिंयस ट्रॉफी 2025 की खिताबी जीत की श्रेय गौतम गंभीर की जगह इस शख्स को दिया है।

Image

रोहित शर्मा(फोटो क्रेडिट BCCI)

मुंबई: रोहित शर्मा ने मंगलवार को कहा कि पूर्व कोच राहूल द्रविड़ के कार्यकाल में शुरू की गई प्रक्रियाओं का पालन करने की वजह से भारतीय टीम को चैम्पियंस ट्रॉफी जीतने में मदद मिली। रोहित और राहुल के कार्यकाल में भारत ने 2023 वनडे विश्व कप फाइनल में मिली हार से उबरते हुए 2024 टी20 विश्व कप जीता। इसके बाद भारतीय टीम ने 2025 चैम्पियंस ट्रॉफी जीती।

एक दो साल का काम काम नहीं थी चैंपिंयस ट्रॉफी की जीत

रोहित ने सीएट क्रिकेट रेटिंग पुरस्कार समारोह के दौरान कहा, 'मुझे वह टीम पसंद है और उसके साथ खेलना भी। हम सभी इस सफर में कई साल से थे। यह एक या दो साल का काम नहीं था। बहुत सालों से काम चल रहा था। हम कई बार ट्रॉफी जीतने के बहुत करीब पहुंचे लेकिन जीत नहीं सके। तभी सभी ने तय किया कि हमें कुछ अलग करना होगा और इसे देखने के दो तरीके हैं। हमेशा यही विचार आता है कि ऐसा किया जाए और फिर जाकर वैसा ही किया जाए। यह एक या दो खिलाड़ियों से नहीं हो सकता। हमें चाहिए था कि सभी इस विचार को अपनायें और यह सभी की ओर से अच्छा था।'

राहुल द्रविड़ के काम करने के तरीके का हुआ फायदा

चैम्पियंस ट्रॉफी जीतने के लिये एक स्मृति चिन्ह पाने वाले रोहित ने कहा,'उस प्रतियोगिता (चैंपियंस ट्रॉफी) में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों ने यह सोचा कि कैसे मैच जीते जाएं और कैसे खुद को चुनौती दी जाए और आत्मसंतुष्ट न हों तथा किसी भी चीज को हल्के में न लें। जब हम टी20 विश्व कप की तैयारी कर रहे थे तो मुझे और राहुल भाई को इस प्रक्रिया से काफी मदद मिली। हमने उसे चैम्पियंस ट्रॉफी में भी बरकरार रखा।'

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलने है चुनौतीपूर्ण

भारत ने जब चैम्पियंस ट्रॉफी जीती तो टीम के मुख्य कोच द्रविड़ नहीं बल्कि गौतम गंभीर थे। आगामी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय वनडे टीम की कमान रोहित नहीं बल्कि शुभमन गिल के पास होगी। रोहित ने कहा,'मुझे जब भी मौका मिला मैने तीनों प्रारूपों में अच्छा खेलने की कोशिश की। मुझे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना पसंद है। वहां क्रिकेट खेलना काफी चुनौतीपूर्ण होता है। वहां खेलने का काफी अनुभव है तो पता है कि कैसे खेलना है।'

(भाषा)

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article