क्रिकेट

WI vs IND: हिटमैन ने तोड़ा जयवर्धने का रिकॉर्ड, इस मामले में बने दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Jul 23, 2023, 09:20 PM IST

WI vs IND, Rohit Sharma Test Records: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के चौथे दिन का खेल शुरू हो चुका है। टीम इंडिया ने अच्छी शुरुआत की। वेस्टइंडीज को 255 रन पर ढेर कर दिया और भारत ने दूसरी पारी की शुरुआत की। इस दौरान टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने रिकॉर्ड तोड़ पारी खेली।

Image

रोहित शर्मा।

Photo : AP

WI vs IND, Rohit Sharma Test Records: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा दूसरा टेस्ट मुकाबला रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। चौथे दिन का खेल शुरू होते ही वेस्टइंडीज की टीम ढेर हो गई और टीम इंडिया ने अपनी दूसरी पारी की शुरुआत की। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने अच्छी शुरुआत की। इस दौरान रोहित शर्मा का बल्ला जमकर चला। उन्होंने 139.02 की स्ट्राइक रेट से महज 41 गेंदों पर 5 चौके और 3 छक्के की मदद से 57 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। इसके साथ ही रोहित टेस्ट में लगातार 30 पारियों में डबल डिजिट स्कोर बनाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए।

रोहित ने जयवर्धने को पीछे छोड़ा

टेस्ट मुकाबले में डबल डिजिट स्कोर के मामले में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने श्रीलंका के दिग्गज खिलाड़ी महेला जयवर्धने को पीछे छोड़ दिया। रोहित ने लगातार 30 टेस्ट पारियों में डबल डिजिट स्कोर किए, जबकि महेला जयवर्धने ने यह कारनामा लगातार 29 टेस्ट पारियों में किया था।

पहली पारी में चूक गए थे शतक से

दूसरे टेस्ट की पहली पारी में भी रोहित शर्मा का जमकर बल्ला चला था। इस दौरान रोहित ने 55.94 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे। उन्होंने 143 गेंदों पर 9 चौके और 2 छक्के की मदद से 80 रन बनाए थे। वहीं, टेस्ट मुकाबले की बात करें तो रोहित शर्मा ने पहली पारी में शतकीय पारी खेली थी। उन्होंने 46.60 की स्ट्राइक रेट से 221 गेंदों पर 10 चौके और 2 छक्के की मदद से 103 रन बनाए थे। इस मुकाबले में भारत को विंडीज के खिलाफ जीत मिली थी।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article