क्रिकेट

IND vs PAK: शाहीन अफीरीदी से टक्कर लेने के लिए रोहित शर्मा की स्पेशल तैयारी

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 21, 2022, 04:23 PM IST

India vs Pakistan, Rohit Sharma, Shaheen Afridi: भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले मुकाबले से पहले टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने नेट्स पर अतिरिक्त अभ्यास किया। इसकी वजह हैं पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफीरीदी जिनका सामना अच्छी तरह करना चाहते हैं भारतीय कप्तान रोहित शर्मा।

Image

रोहित शर्मा

Photo : Twitter

पाकिस्तान के खिलाफ टी20 विश्व कप के पहले मैच से पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने शाहीन शाह अफरीदी की रफ्तार और स्विंग का सामना करने के लिये नेट पर अतिरिक्त अभ्यास किया । शाहीन के खिलाफ किसी तरह का गलत शॉट खेलने से बचने के लिये उन्होंने हर तरह के शॉट्स का अभ्यास किया ।

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड का मैदान दूसरे स्टेडियमों से अलग है जिसमें नेट्स का ‘टॉप एंगल’ ही देखने को मिलता है और ऐसा लगता है कि खिलाड़ी किसी बड़े से कुए में अभ्यास कर रहे हैं।

भारतीय टीम के लिये शुक्रवार को वैकल्पिक नेट सत्र था और करीब 30 दर्शकों की मौजूदगी में भारतीय कप्तान अभ्यास के लिये उतरे । उन्होंने दिनेश कार्तिक के साथ करीब डेढ घंटे तक बल्लेबाजी का अभ्यास किया ।

अपना अभ्यास पूरा होने के बाद रोहित ने कार्तिक और अक्षर पटेल को बल्लेबाजी करते देखा । इस बीच वह मुख्य कोच राहुल द्रविड़ से बात करते रहे ।

कुछ देर के ब्रेक के बाद रोहित फिर नेट्स पर लौटे और श्रीलंका के बायें हाथ के थ्रोडाउन विशेषज्ञ नुवान सेनेविरत्ने का सामना किया ।

क्रिकेट अनिश्चिताओं का खेल है और कुछ कहा नहीं जा सकता कि पाकिस्तान के खिलाफ मैच किस दिशा में जायेगा लेकिन यह बात तो तय है कि शाहीन शाह का सामना करने के लिये रोहित कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे ।

End of Article