क्रिकेट

T20 World Cup: भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले रोहित तोड़ सकते हैं बाबर का रिकॉर्ड

T20 World Cup: आयरलैंड के खिलाफ टीम इंडिया के कप्तान रोहित के पास बाबर आजम के रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका है। रोहित इस रिकॉर्ड से महज 50 रन दूर खड़े हैं। यह मुकाबला नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

Image

रोहित शर्मा और बाबर आजम (साभार-ICC)

KEY HIGHLIGHTS
  • टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत का आगाज
  • रोहित शर्मा के सामने बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने का मौका
  • बाबर आजम का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं हिटमैन

T20 World Cup: बुधवार को टीम इंडिया अपने टी20 वर्ल्ड कप का आगाज करेगी। अपने पहले मुकाबले में टीम इंडिया का सामना आयरलैंड से होगा। यह मुकाबला नासाउ काउंटी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। यह वही मैदान है जहां टीम इंडिया ने अपना वॉर्म-अप मैच खेला था और बांग्लादेश को 60 रन से पटखनी दी थी। इस मुकाबले में रोहित शर्मा ने शुरुआत तो अच्छी की थी, लेकिन वह 19 गेंद में 23 रन ही बना सके। आयरलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2024 के पहले मैच में रोहित के पास पाकिस्तान के कप्तान को पीछे छोड़ने का सुनहरा मौका है। पाकिस्तान की टीम 6 जून को अमेरिका के खिलाफ अपने टी20 वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत करेगा।

खतरे में बाबर आजम का रिकॉर्ड

टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन की बात करें तो फिलहाल बाबर आजम 119 मैच की 112 पारी में 4,023 रन बनाकर दूसरे नंबर पर हैं। इस सूची में बाबर के बाद रोहित शर्मा का नंबर है जो 151 मैच की 143 पारी में 3,974 रन बना चुके हैं। आयरलैंड के खिलाफ मैच में यदि रोहित शर्मा 50 रन बना लेते हैं तो वह बाबर आजम को पीछे छोड़ सकते हैं। विराट कोहली फिलहाल 117 मैच की 109 पारी में 4,037 रन बनाकर टॉप पर हैं।

T20I में सर्वाधिक शतक रोहित के नाम

टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक शतक की बात करें को रोहित शर्मा इसमें टॉप पर हैं। रोहित अब तक क्रिकेट के इस फॉर्मेट में 5 शतक लगा चुके हैं। टी20 में 5 शतक रोहित के अलावा ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल के नाम है।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article