शहर

Himachal Accident: सिरमौर में क्रेटा की डंपर से जोरदार भिड़ंत, कार सवार 3 लोगों की मौत

Sirmaur Accident: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में देर रात क्रेटा कार और डंपर की जोरदार टक्कर होने से तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। टक्कर में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

Image

हिमाचल के सिरमौर में दर्दनाक हादसा

Photo : Times Now Digital

Himachal Accident News: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के पांवटा साहिब में देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां एक क्रेटा कार और डंपर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

यमुना पुल बैरियर के पास हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, हादसा हिमाचल-उत्तराखंड बॉर्डर पर स्थित यमुना पुल बैरियर के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि क्रेटा कार उत्तराखंड की तरफ से आ रही थी। इसी दौरान उसकी डंपर से जोरदार टक्कर हो गई। जिसके बाद कार सवार तीनों लोग गंभीर रूप से गाड़ी के अंदर ही फंस गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस ने शवों को बाहर निकाला

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद कार के मलबे से तीनों शवों को बाहर निकाला। इसके बाद शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस दुर्घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article