एजुकेशन

MP NEET UG Mop Up Round 2026: जारी हुआ एमपी नीट यूजी मॉप अप राउंड का रिवाइज्ड मेरिट लिस्ट, dme.mponline.gov.in पर करें चेक

MP NEET UG Mop Up Round Revised Merit List 2026: मध्य प्रदेश के डायरेक्टरेट ऑफ मेडिकल एजुकेशन (DME) ने एमपी नीट यूजी (MP NEET UG 2026) मॉप-अप राउंड रिवाइज्ड स्टेट मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट dme.mponline.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

Image

यहां देखें एमपी नीट यूजी मॉप अप राउंड का रिवाइज्ड शेड्यूल

MP NEET UG Mop Up Round Revised Merit List 2026: मध्य प्रदेश के डायरेक्टरेट ऑफ मेडिकल एजुकेशन (DME) ने एमपी नीट यूजी (MP NEET UG 2026) मॉप अप राउंड के लिए रिवाइज्ड स्टेट मेरिट लिस्ट व योग्य उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट dme.mponline.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। यहां डीएमई ने भाग लेने वाले कॉलेजों में एमबीबीएस और बीडीएस कोर्स के लिए खाली सीटों का विवरण यानी सीट मैट्रिक्स भी जारी किया है। संशोधित मेरिट लिस्ट में शामिल होने वाले उम्मीदवार 4 अक्टूबर से 7 अक्टूबर 2026 को रात 11:59 बजे तक अपनी च्वाइस फिलिंग करनी होगी।

MP NEET UG 2026 मॉप अप राउंड का शेड्यूल

एमपी नीट यूजी 2026 मॉप अप राउंड का शेड्यूल चेक कर सकते हैं। इसके तहत 3 अक्टूबर 2026 को संशोधित मेरिट लिस्ट और खाली सीटों की जानकारी जारी की गई है।

  • संशोधित मेरिट लिस्ट और खाली सीटों की जानकारी: 3 अक्टूबर 2026
  • नई च्वाइस फिलिंग और लॉकिंग: 4 अक्टूबर से 7 अक्टूबर 2026 तक, रात 11:59 बजे तक
  • मॉप अप राउंड सीट अलॉटमेंट रिजल्ट: 10 अक्टूबर 2026
  • आवंटित कॉलेजों में रिपोर्टिंग: 11 अक्टूबर से 14 अक्टूबर 2026 तक, शाम 6 बजे तक

उम्मीदवार च्वाइस फिलिंग से पहले अपनी कैटेगरी के अनुसार खाली सीटों की जानकारी जरूर देख लें। जिन उम्मीदवारों का नाम रिवाइज्ड मेरिट लिस्ट में शामिल है, उन्हें नए सिरे से कॉलेज और कोर्स की पसंद भरनी होगी।

ऐसे देखें एमपी नीट यूजी मॉप अप मेरिट लिस्ट

  1. सबसे पहले dme.mponline.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर जाकर DME MP State Combined UG Counselling 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब Revised State Merit List, Mop-Up Round 2026 पर जाएं।
  4. मेरिट लिस्ट की पीडीएफ आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  5. नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

एमपी नीट यूजी मॉप अप राउंड का रिवाइज्ड मेरिट लिस्ट चेक करने के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article