Deodhar Trophy, North Zone vs East Zone: देवधर ट्रॉफी मुकाबले में शुक्रवार को ईस्ट जोन का सामना नॉर्थ जोन से हुआ। ईस्ट जोन ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी ईस्ट जोन की टीम ने 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 337 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही, लेकिन छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए रियान पराग और सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए कुमार कुशाग्र ने शानदार साझेदारी कर टीम को संभाला।
असम के युवा बल्लेबाज ने जड़ दिया शतक
असम के 21 साल के रियाग पराग ने नॉर्थ जोन के खिलाड़ी आक्रामक पारी खेली। रियान ने 128.43 की स्ट्राइक रेट से 102 गेंदों पर 5 चौके और 11 छक्के की मदद से 131 रन बनाए। वहीं, कुमार कुशाग्र ने 112.64 की स्ट्राइक रेट से 87 गेंदों पर 8 चौके और 4 छक्के की मदद से 98 रन बनाए। हालांकि, वे अपने शतक से महज दो रन पहले आउट हो गए।
रियान का लिस्ट-ए में चौथा शतक
रियान पराग का लिस्ट-ए में जमकर बल्ला चलता है। उन्होंने 44 लिस्ट-ए मुकाबले में 96 .28 की स्ट्राइक रेट और 36.40 की औसत से 1478 रन बनाए हैं। रियाग ने लिस्ट-ए में चार शतक, जबकि 7 अर्धशतक जमा चुके हैं। इसके अलावा उनके बल्ले से 119 चौके और 51 छक्के निकले हैं। वहीं, फर्स्ट क्लास की बात करें तो रियान 25 फर्स्ट क्लास में 63.13 की स्ट्राइक रेट से 1420 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और 10 अर्धशतक निकले हैं।
