क्रिकेट

WI vs IND: रोहित 12 साल बाद इस पोजिशन पर खेलने उतरे, बना दिया दूसरा हाईएस्ट स्कोर

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Jul 28, 2023, 09:02 AM IST

WI vs IND, Rohit Sharma Batting Position: वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतने के बाद टीम इंडिया वनडे सीरीज में भी विजयी रथ पर सवार है। तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मैच में भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 163 गेंद शेष रहते हुए 5 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस मुकाकले के दौरान कप्तान रोहित शर्मा ने अपने बल्लेबाजी पोजिशन में बदलाव के साथ उतरे थे।

Image

जीत के बाद विंडीज खिलाड़ी से हाथ मिलते हुए रोहित शर्मा।

Photo : AP

WI vs IND, Rohit Sharma Batting Position: वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज पर कब्जा जमाने के बाद टीम इंडिया की नजर अब वनडे सीरीज पर है। गुरुवार को खेले गए तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराया। इसी जीत के साथ भारत ने सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। इस मुकाबले में भले ही भारत को विंडीज के खिलाफ आसान जीत मिली हो, लेकिन टीम में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के पोजिशन में बड़ा बदलाव देखने को मिला।

7 नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे रोहित

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के बेटिंग पोजिशन में बदलाव देखने को मिला। अभी तक वे ओपनिंग करते थे, लेकिन विंडीज के खिलाफ 7 नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे। रोहित नंबर-7 पर बल्लेबाजी करने के लिए 12 साल के बाद उतरे थे। इससे पहले वे 12 जनवरी 2011 को जोहान्सबर्ग में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बल्लेबाजी करने उतर थे। इस दौरान वे महज 9 रन पर एलबीडब्ल्यू हो गए थे।

16 साल में 9 बार नंबर-7 पर उतरे रोहित

2007 में टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने वाले रोहित शर्मा 16 साल के करियर में नंबर-7 पर 9 पारियों में 8 बार बल्लेबाजी करने उतरे हैं। इस दौरान रोहित ने आयरलैंड, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के खिलाफ नंबर-7 पर बल्लेबाजी कर चुके हैं। इस पोजिशन पर उनका हाईएस्ट स्कोर 32 रन है। उन्होंने यह स्कोर 2008 में श्रीलंका के खिलाफ बनाए थे। इसके बाद रोहित का दूसरा हाइएस्ट स्कोर वेस्टइंडीज के खिलाफ है। उन्होंने नाबाद 12 रन बनाए थे और टीम को जीत भी दिलाई।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article