क्रिकेट

6 गेंद में 15 रन- क्लूजनर की चुनौती पर पंत पास या फेल, देखें वीडियो

लखनऊ सुपर जायंट्स का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में टीम के कप्तान को 6 गेंद में 15 रन बनाने की चुनौती मिली। इस चुनौती में पंत फेल हुए या पास, चलिए जानते हैं। बतौर कप्तान पंत का यह लखनऊ के साथ दूसरा सीजन है।

Image

ऋषभ पंत (साभार-X)

आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है। लखनऊ सुपर जायंट्स एक अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपना पहला मुकाबला खेलेगी। लेकिन इस मुकाबले से पहले टीम हर परिस्थिति में खुद को तैयार करने के लिए खूब पसीना बहा रही है। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर लखनऊ की प्रैक्टिस का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें टीम से सहायक कोच लांस क्लूजनर टीम के कप्तान ऋषभ पंत को एक चुनौती देते हुए नजर आ रहे हैं।

एक ओवर में 15 रन की चुनौती

लखनऊ ने एक वीडियो शेयर किया है। इसमें सहायक कोच लांस क्लूजनर पंत को एक ओवर में 15 रन बनाने की चुनौती देते हैं। पंत पहली गेंद पर चौका मारते हैं। दूसरी और 5वीं गेंद पर सिंगल लेते हैं। तीसरी गेंद पर चौका मारने वाले पंत को आखिरी गेंद पर 4 रन की दरकार है और वह आसानी से इसे हासिल कर लेते हैं।

ऋषभ पंत पर है सबसे ज्यादा दबाव

ऋषभ पंत की कप्तानी में लखनऊ सुपर जायंट्स का यह दूसरा सीजन है। पहले सीजन में बल्लेबाजी के साथ-साथ बतौर कप्तान भी पंत ने संघर्ष किया था। पिछले सीजन लखनऊ की टीम 7वें नंबर पर रही थी। 14 मैच में उसे 6 में उसे जीत और 8 में हार का सामना करना पड़ा था। आखिरी मुकाबले में पंत ने शतक जड़ा था, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। आरसीबी के खिलाफ इस मैच में पंत ने 61 गेंद मे 11 चौके और 8 छक्के की मदद से 118 रन की नाबाद पारी खेली थी।

IPL 2026 में लखनऊ की टीम (Lucknow Super Giants Squad)-

बल्लेबाज: डेविड मिलर, एडेन मार्करम, आर्यन जुयाल, हिम्मत सिंह, मैथ्यू ब्रीट्जकी।

विकेटकीपर: ऋषभ पंत(कप्तान), निकोलस पूरन।

ऑलराउंडर: मिचेल मार्श, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, युवराज चौधरी, अर्शिन कुलकर्णी, आयुष बदोनी।

गेंदबाज: आवेश खान, आकाशदीप, एम सिद्धार्थ, दिग्वेश सिंह, शमर जोसेफ, प्रिंस यादव, मोहसिन खान, मयंक यादव।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article