क्रिकेट

रिषभ पंत ने बदली डेट ऑफ बर्थ, क्या कहती है नई तारीख

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Jun 28, 2023, 06:14 PM IST

टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज रिषभ पंत ने अपने सोशल मीडिया के बायो में एक बदलाव किया है, जिसने फैंस को सोचने पर मजबूर कर दिया है। दरअसल उन्होंने अपने बायो में डेट ऑफ बर्थ में बदलाव किया है। उनकी नई डेट ऑफ बर्थ के अनुसार वह केवल 5 महीने के हैं।

Image

रिषभ पंत (साभार-Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • रिषभ पंत ने बदली जन्मतिथी
  • सोशल मीडिया अकाउंट के बायो में बदलाव
  • रिहैब में हैं रिषभ पंत

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रिषभ पंत ने अपने फैंस को उलझन में डाल दिया है। दरअसल सोशल मीडिया पर उनकी एक्टिविटी ने फैंस को सोचने पर मजबूर कर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया में अपने डेट ऑफ बर्थ में बदलाव कया है। उनके इस कदम ने फैंस को इस सोच में डाल दिया है कि आखिर इसके पीछे उनका उद्देश्य क्या है?

पंत ने बदली डेथ ऑफ बर्थ

टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज रिषभ पंत ने सोशल मीडिया के माध्यम से यह जानकारी साझा की है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल में सेकंड डेट ऑफ बर्थ 5 जनवरी 2023 डाला है। दूसरे डेट ऑफ बर्थ के अनुसार अब रिषभ पंत केवल 5 महीने के हैं। इस बदलाव ने क्रिकेट पंडिट और फैंस को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि आखिर इसका मतलब क्या है?

हालांकि, उन्होंने इसके पीछे कोई कारण नहीं बताया है, लेकिन उनके इस कदम के पीछे पंत की कार दुर्घटना का रोल हो सकता है। दरअसल रिषभ पंत 30 दिसंबर को कार दुर्घटना में बुरी तरह से घायल हो गए थे। वह अपनी मर्सिडीज गाड़ी में दिल्ली से देहरादून जा रहे थे।

5 जनवरी को हुआ पंत का पुनर्जन्म

4 दिन तक रिषभ पंत का ईलाज देहरादून के मैक्स अस्पताल में किया गया। उसके बाद बीसीसीआई ने कमान संभाली और 4 जनवरी को उन्हें एयर एंबुलेंस के जरिए मुंबई शिफ्ट किया गया। 6 जनवरी को उनके घुटने की सफल सर्जरी हुई। ये एक कारण हो सकता है कि मुंबई पहुंचने के बाद पंत को यह विश्नास हो गया कि वह अब यहां वापसी कर सकते हैं। शायद यही वजह है कि पंत ने अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट में सेकेंड डेट ऑफ बर्थ 5 जनवरी 2023 लिखा है।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article