क्रिकेट

IND vs BAN: रिंकू सिंह फिर बने टीम इंडिया के संकटमोचक, जड़ा बांग्लादेश के खिलाफ आतिशी अर्धशतक

भारतीय क्रिकेट टीम के आतिशी बल्लेबाज रिंकू सिंह ने एक बार फिर टीम के लिए संकटमोचक की भूमिका अदा की और करियर का तीसरा अर्धशतक बांग्लादेश के खिलाफ जड़ दिया।

Image

रिंकू सिंह (साभार BCCI)

KEY HIGHLIGHTS
  • रिंकू सिंह ने जड़ा टी20 करियर का तीसरा अर्धशतक
  • 29 गेंद में खेली 53 रन की पारी
  • नीतीश रेड्डी के साथ चौथे विकेट के लिए जोड़े 108 रन

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ नई दिल्ली में खेले गए सीरीज के दूसरे टी20 मुकाबले में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 221 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम इंडिया ने 5.3 ओवर में ही 41 के स्कोर पर तीन विकेट गंवा दिए थे। ऐसे में रिंकू सिंह ने युवा बल्लेबाज नीतीश रेड्डी के साथ मोर्चा संभालते हुए टीम को मुश्किल से उबारा।

रिंकू नीतीश के बीच हुई शतकीय साझेदारी

नीतीश कुमार रेड्डी के साथ मिलकर रिंकू सिंह ने शानदार बल्लेबाजी की और नीतीश रेड्डी के साथ मिलकर टीम 100 रन के पार पहुंचा दिया। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 45 गेंद में शतकीय साझेदारी पूरी की। दोनों ने 108(49) रन की साझेदारी की। जिसमें रिंकू ने 35 और रेड्डी ने 61 रन का योगदान दिया। ये भारतीय बल्लेबाजों द्वारा अंतरराष्ट्रीय टी20 में चौथे विकेट के लिए चौथी सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड है।

जड़ा करियर का तीसरा अर्धशतक

रिंकू ने 26 गेंद में अपना अर्धशतक 5 चौके और 3 छक्के की मदद से पूरा किया। रिंकू अपनी पारी को और बड़ा नहीं कर सके। रिंकू 17वें ओवर की आखिरी गेंद पर पवेलियन लौटे। तब तक टीम का स्कोर 185 रन हो चुका था। रिंकू के टी20 करियर का यह तीसरा अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक है। इससे पहले भी दोनों अर्धशतक रिंकू से टीम को मुश्किल से उबारते हुए जड़े थे। इस सिलसिले को उन्होंने एक बार फिर जारी रखा और 29 गेंद में 53 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article