क्रिकेट

IND vs SA: राइली रूसो ने भारतीय गेंदबाजी की जमकर की धुनाई, जड़ा बिजली जैसा शतक

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 4, 2022, 10:29 PM IST

Rilee Rossow, India vs South Africa 3rd T20I: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच इंदौर में खेले गए तीसरे व अंतिम टी20 मैच में मेहमान टीम के बल्लेबाज राइली रूसो ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए धमाकेदार शतकीय पारी खेल डाली। उनकी इस पारी के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने भारत पर बड़ा दबाव बना दिया।

Image

राइली रूसो (AP)

India vs South Africa 3rd T20I, Rilee Rossouw century: इंदौर में टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच मंगलवार को खेले गए तीसरे व अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में दक्षिण अफ्रीकी टीम मेजबान भारत पर भारी पड़ती नजर आई। इसकी सबसे बड़ी वजह बने दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज राइली रूसो, जिन्होंने ताबड़तोड़ शतकीय पारी खेलकर भारतीय गेंदबाजों को बैकफुट पर ढकेल दिया।

सीरीज के शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर भारत ने खिताब अपने नाम तो कर लिया था लेकिन क्लीन स्वीप का इरादा लेकर वे आज मैदान पर उतरे थे। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और उनको ये फैसला भारी पड़ा। कप्तान बावुमा तो 3 रन बनाकर उमेश यादव की गेंद पर आउट हो गए लेकिन ओपनर क्विंटन डी कॉक ने राइली रूसो के साथ पहले विकेट की साझेदारी को 90 रन तक पहुंचा दिया।

क्विंटन डी कॉक 68 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन इसके बाद शुरू हुआ राइली रूसो का धमाल। पहले दोनों मैचों मेें फ्लॉप रहने वाले इस बल्लेबाज ने इस बार महज 48 गेंदों में शतक जड़ दिया। उन्होंनेे 48 गेंदों में नाबाद 100 रनों की पारी खेली जिसमें 8 छक्के और 7 चौके जड़े। इसी के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 227 रन बना डाले।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article