क्रिकेट

ना सैमसन ना जसप्रीत बुमराह, रिकी पोटिंग ने इसे बताया टी20 वर्ल्ड कप 2026 का बेस्ट खिलाड़ी

भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाई थी। भारक की इस जीत में संजू सैमसन और जसप्रीत बुमराह का अहम रोल रहा था। लेकिन रिकी पोंटिंग ने एक तीसरे खिलाड़ी को बेस्ट बताया है।

Image

जसप्रीत बुमराह (साभार-X)

भारतीय टीम अगर अपने टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी को डिफेंड कर पाई तो इसकी सबसे बड़ी वजह थे, संजू सैमसन जिन्होंने सुपर-8 के आखिरी मैच से लेकर फाइनल तक अपना बेस्ट दिया। संजू ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सुपर-8 के करो या मरो मैच में 97 रन, इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में 89 और न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में 89 रन की पारी खेली। संजू को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। हालांकि, संजू का मानना था कि यह अवॉर्ड उनसे ज्यादा जसप्रीत बुमराह डिजर्व करते थे।

मैच के बाद टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव का भी यही मानना था, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के सबसे सफल कप्तानों में से एक रिकी पोंटिंग इस बात से इत्तेफाक नहीं रखते हैं। उनसे जब टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खिलाड़ियों की रेंटिंग को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने संजू और बुमराह को 10 में से 9.5 दी है। पोंटिंग ने इंग्लैंड के ऑलराउंड खिलाड़ी विल जैक्स को 10 आउट ऑफ 10 दिया है।

संजू सैमसन भारत की ओर से सबसे सफल बल्लेबाज रहे थे। उन्होंने 80 से ज्यादा की औसत से 5 मैच में 321 रन बनाए थे। यह किसी भी एक वर्ल्ड कप में भारतीय द्वारा बनाया गया सबसे ज्यादा रन है। इसके अलावा जसप्रीत बुमराह ने 14 विकेट चटकाए थे जो इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा था। विल जैक्स की बात करें तो उन्होंने 8 मैच में इंग्लैंड के लिए बैटिंग और बॉलिंग में दमदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 226 रन बनाने के साथ-साथ 9 विकेट भी चटकाए थे। आईसीसी ने जो टीम ऑफ द टूर्नामेंट चुनी थी, उसमें भी विल जैक्स को जगह दी गई थी। विल जैक्स के अलावा टीम ऑफ द टूर्नामेंट में इंग्लैंड के दूसरे खिलाड़ी आदिल रशीद थे।

टीम ऑफ द टूर्नामेंट टी20 वर्ल्ड कप 2026:- साहिबजादा फरहान, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, एडेन मार्करम (कप्तान), हार्दिक पांड्या, विल जैक्स, जेसन होल्डर, जसप्रीत बुमराह, लुंगी एन्गिडी, आदिल राशिद, ब्लेसिंग मुजरबानी, शैडली वैन शाल्कविक।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article