क्रिकेट

WTC Final में टीम इंडिया स्क्वॉड में इस खिलाड़ी के न होने से हैरान हैं रिकी पोंटिग

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated May 19, 2023, 07:20 PM IST

WTC Final 2023: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप से पहले टीम इंडिया के स्क्वॉड को लेकर अपनी हैरानी जताई है। उन्होंने इस स्क्वॉड में सूर्यकुमार यादव के न होने से हैरानी जताई है। हालांकि वह एक खिलाड़ी के आने से खुश भी हैं जो केएल राहुल के रिप्लेसमेंट के तौर पर आए हैं।

Image

रिकी पोंटिंग, पूर्व कप्तान ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम (साभार-IPL/BCCI)

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल 7-11 जून के बीच लंदन के ऐतिहासिक ओवल मैदान पर खेला जाएगा। 20 साल बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम आईसीसी के फाइनल इवेंट में एक दूसरे के आमने-सामने होगी। भारत दूसरी बार WTC फाइनल में पहुंचा है जबकि ऑस्ट्रेलिया को पहली बार यह मौका मिला है। इस महामुकाबले से पहले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने भारतीय टीम स्क्वॉड को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

स्क्वॉड में SKY के न होने से हैरान पोंटिंग

रिकी पोंटिग से जब सूर्यकुमार यादव को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा 'उनके स्क्वॉड में न होने से हैरान हूं लेकिन साथ ही ईशान किशन जैसे एक्स फैक्टर के होने से खुश भी हूं। उन्होंने कहा 'ईशान किशन जिस तरह से खेलते हैं वह रिषभ पंत के समान नजर आते हैं और वह मीडिल ऑर्डर में वही ताकत प्रदान करते हैं।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सूर्या का टेस्ट डेब्यू

सूर्यकुमार यादव की बात करें तो उन्होंने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के नागपुर टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था। हालांकि वह उस मैच में कुछ खास नहीं कर पाए और 20 गेंद पर 8 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में उन्हें स्टैंडबाय खिलाड़ी के तौर पर रखा गया है। आईपीएल 2023 की बात करें तो सूर्यकुमार यादव शानदार फॉर्म में हैं। वह 13 मैच में 40.50 की औसत और 186.92 की स्ट्राइक रेट से 486 रन बना चुके हैं। उन्होंने एक शतक और 4 अर्धशतक भी लगया है।

WTC Team India Squad: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, मो. शमी, मो. सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट, ईशान किशन (विकेटकीपर)

स्टैंडबाय खिलाड़ी: रुतुराज गायकवाड़, मुकेश कुमार, सूर्यकुमार यादव

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article