क्रिकेट

IND vs AUS 4th Test: मेलबर्न के मैदान पर पहले दिन पहुंचे इतने दर्शक, टूट गया पुराना रिकॉर्ड

Record Spectators At MCG For IND vs AUS 4th Test: टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न में आज से शुरू हुए टेस्ट सीरीज के चौथे मैच के पहले दिन भारी संख्या में दर्शक मैदान पर पहुंचे। दर्शकों की संख्या यहां तक पहुंच गई कि मेलबर्न में भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट में दर्शक संख्या का नया रिकॉर्ड बन गया है।

Image

दर्शकों ने भारत-ऑस्ट्रेलिया चौथे टेस्ट में बनाया रिकॉर्ड (AP)

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत-ऑस्ट्रेलिया चौथा टेस्ट मैच
  • मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में पहुंचे रिकॉर्ड दर्शक
  • दर्शक संख्या का पुराना रिकॉर्ड टूटा

Spectators Record In MCG Test: भारतीय क्रिकेट टीम और मेजबान ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी टेस्ट सीरीज के चौथे मैच का आज (गुरुवार) आगाज हुआ। इस अहम मुकाबले को देखने के लिए दुनिया के दूसरे सबसे बड़े क्रिकेट ग्राउंड पर इतनी संख्या में दर्शक पहुंचे एक नया रिकॉर्ड स्थापित हो गया है।

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर भारत और आस्ट्रेलिया के बीच बॉक्सिंग डे टेस्ट के पहले दिन रिकॉर्ड 87242 दर्शक मैदान में जुटे जो दोनों टीमों के बीच टेस्ट क्रिकेट में एक दिन की उपस्थिति का नया रिकॉर्ड है। चौथे टेस्ट के पहले दिन के टिकट मैच से दो सप्ताह पहले ही बिक गए थे।

दर्शकों को पहले दिन रोमांचक क्रिकेट भी देखने को मिला जब आस्ट्रेलिया के लिये पदार्पण करने वाले सैम कोंस्टास ने पहले सत्र में जसप्रीत बुमराह को दो छक्के जड़े । आखिरी सत्र में बुमराह ने भारतीय टीम को मैच में लौटाया। आस्ट्रेलिया ने छह विकेट पर 311 रन बना लिये हैं।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article