क्रिकेट

RCB vs GT, IPL 2026 Qualifier 1, Weather Report: बेंगलुरु और गुजरात के बीच पहला क्वालिफायर मुकाबला, जानिए 26 मई को कैसा रहेगा धर्मशाला का मौसम

RCB vs GT Qualifier 1 Weather Report: आईपीएल 2026 का पहला क्वालीफायर मुकाबला 26 मई 2026 को मंगलवार के दिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। यह बेहद ही रोमांचक मुकाबला हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम धर्मशाला (Himachal Pradesh Cricket Association Stadium Dharamsala) में खेला जाएगा। इस बड़े मुकाबले से पहले सबसे बड़ा सवाल है कि क्या इस मैच में बारिश खलल डाल सकती है? आइए जानते हैं कि मैच के दिन कैसा रहेगा धर्मशाला का मौसम-

Image

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस मौसम

RCB vs GT Qualifier 1 Weather Report: आईपीएल 2026 का पहला क्वालीफायर मुकाबला 26 मई 2026 को मंगलवार के दिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम धर्मशाला (Himachal Pradesh Cricket Association Stadium Dharamsala) में खेला जाएगा। इस मुकाबले का टॉस शाम 7:00 बजे फेका जाएगा, वहीं मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा। इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तान रजत पाटीदार (Rajat Patidar) संभालेंगे। वहीं गुजरात टाइटन्स की कप्तानी एक बार फिर शुभमन गिल (Shubmann Gill) करते नजर आएंगे। पहाड़ों की वादियों में होने वाले इस बड़े मुकाबले से पहले फैंस के लिए सबसे बड़ा सवाल है कि क्या इस मैच में बारिश खलल डाल सकती है? आइए जानते हैं कि इस बड़े मुकाबले के दिन कैसा रहेगा धर्मशाला का मौसम?

पॉइंट टेबल में पहले और दूसरे नंबर पर रही हैं दोनों टीमें

IPL 2026 में आरसीबी और जीटी दोनों ही टीमों ने 14-14 मुकाबले खेले हैं। दोनों टीमों ने इनमें से 9-9 मुकाबले जीते और 5-5 मुकाबलों में उन्हें हार मिली। आरसीबी जहां 0.783 रेटिंग अंक लेकर पहले पायदान पर है। वहीं गुजरात की टीम 0.695 रेटिंग अंक लेकर दूसरे नंबर पर है। IPL में पहले और दूसरे नंबर पर रहने वाली टीमों के बीच पहला क्वालिफायर मुकाबला खेला जाता है। इसमें से जो टीम विजयी होती है, उसे सीधे फाइनल में एंट्री मिलती है। वहीं हारने वाली टीम को एक और मौका मिलता है और उसे क्वालिफायर-2 जीतना पड़ता है। अब तक पहले नंबर पर रहने वाली टीमें 6 बार और दूसरे नंबर पर रहने वाली टीमों ने 9 बार IPL टाइटल अपने नाम किया है। इसी से जाहिर होता है कि दोनों ही टीमों के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है।

26 मई को धर्मशाला का मौसम अपडेट

मौसम विभाग और कई वेदर एजेंसियों के मुताबिक, 26 मई को धर्मशाला का मौसम साफ रहेगा और बारिश की संभावना नहीं है। हिमाचल प्रदेश मौसम केंद्र ने 26 मई से कांगड़ा, ऊना, बिलासपुर और सोलन जिलों के लिए हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि धर्मशाला कांगड़ा जिले में ही है। इसका मतलब यह हुआ कि यहां पर दिन में गर्मी काफी तेज रहेगी और तापमान सामान्य से 3°C से 7°C ज्यादा हो सकता है। हालांकि, शाम 7:30 बजे मैच शुरू होने तक मौसम बेहतर हो जाएगा। पहाड़ी इलाका होने की वजह से रात में तापमान 18°C तक गिर जाएगा, जिससे दूसरी पारी में हल्की ओस पड़ सकती है। इस मैच में टॉस जीतने वाली टीम इसको ध्यान में लेकर चलेगी और टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला कर सकती है। 26 मई को धर्मशाला में बारिश की संभावना जीरो प्रतिशत है, इस कारण फैंस को पूरा 40 ओवर का मैच देखने को मिलेगा।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और गुजरात टाइटन्स की आईपीएल 2026 टीमें (Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans IPL 2026 Full Squads)

रॉयस चैलेंजर्स बेंगलुरू की आईपीएल 2026 की पूरी टीम (Royal Challengers Bengaluru Full Squad):

रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, फिलिप साल्ट, जितेश शर्मा, जैकब बेथेल, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, अभिनंदन सिंह, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, स्वप्निल सिंह, नुवान तुषारा, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी, मंगेश यादव, जॉर्डन कॉक्स, विक्की ओस्टवाल, विहान मल्होत्रा, कनिष्क चौहान, सात्विक देसवाल।

गुजरात टाइटन्स की आईपीएल 2026 की पूरी टीम (Gujarat Titans Full Squad):

शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर, कुमार कुशाग्र, ग्लेन फिलिप्स, राशिद खान, मानव सुथार, निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर, गुरनूर बराड़, अरशद खान, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कैगिसो रबाडा, रविश्रीनिवासन साई किशोर, जयंत यादव, ईशांत शर्मा, अशोक शर्मा, जेसन होल्डर, टॉम बैंटन, ल्यूक वुड, साई सुदर्शन, एम शाहरुख खान, अनुज रावत, कुलवंत खेजरोलिया, राहुल तेवतिया।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article