क्रिकेट

क्वार्टर फाइनल में नेपाल या अफगानिस्तान, किससे खेलेगी टीम इंडिया-जान लें समीकरण

नेपाल ने अफगानिस्तान को हराकर ग्रुप ए के प्वाइंट्स टेबल को और भी रोचक बना दिया है। अब सवाल उठता है कि क्वार्टर फाइनल में टीम इंडिया किससे खेलेगी। 28 सितंबर को भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत करेगी।

Image

भारतीय टीम (साभार-X)

नेपाल ने अफगानिस्तान को हराकर ग्रुप ए के प्वाइंट्स टेबल को रोचक बना दिया है। किसी को भी उम्मीद नहीं थी कि अफगानिस्तान को नेपाल के सामने हार का सामना करना पड़ेगा, लेकिन कुसल भुर्तेल और ललित राजबंशी की गेंदबाजी और फिर संदीप जोरा और रोहित पौडेल की बल्लेबाजी ने नेपाल की उम्मीदों को पंख लगा दिए। नेपाल की ओर से कुसस भुर्तेल ने 4 और ललित राजबंशी ने 3 विकेट चटकाए। इन दोनों की शानदार गेंदबाजी के दम पर पहले नेपाल ने पहले अफगानिस्तान को 102 रन पर रोका और फिर 16 गेंद शेष रहते 5 विकेट खोकर मुकाबला जीत लिया। इस जीत ने नेपाल के ग्रुप ए में टॉप करने की उम्मीद को बढ़ा दिया है।

ग्रुप ए में कैसे टॉप करेगी नेपाल टीम

वर्तमान में ग्रुप ए प्वाइंट्स टेबल में अफगानिस्तान की टीम नेट रन रेट में नेपाल से आगे है। 2 मैच में उसके 2 अंक हैं और +0.846 नेट रन रेट के साथ टॉप पर है, लेकिन नेपाल का एक मुकाबला बाकी है। जापान के खिलाफ मैच में उसे शनिवार, 26 सितंबर को खेलना है। अगर नेपाल इस मुकाबले को जीत लेती है तो वह इस ग्रुप में टॉप पर फिनिश करेगी और अफगानिस्तान की टीम नंबर दो पर खिसक जाएगी।

क्वार्टर फाइनल में किससे खेलेगी भारत

भारत-श्रीलंका समेत 5 टीमों को वरीयता के आधार पर सीधे क्वार्टर फाइनल में एंट्री मिली है। भारतीय टीम 28 सितंबर से अपने एशियन गेम्स अभियान की शुरुआत करेगी। ऐसे में सवाल उठता है कि अय्यर की टीम अपना पहला मुकाबला यानी क्वार्टर फाइनल मैच किस टीम से खेलेगी? क्वार्टर फाइनल में भारतीय टीम का सामना ग्रुप ए की दूसरी टीम से होगा। मौजूदा स्थिति के अनुसार इस बात की संभावना ज्यादा है कि अफगानिस्तान का सामना क्वार्टर फाइनल में भारत से होगा। अगर जापान की टीम नेपाल को हरा देती है तो वैसी स्थिति में क्वार्टर फाइनल में भारत और नेपाल का मुकाबला होगा।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article