एजुकेशन

UPSSSC असिस्टेंट ग्रेड 3 और स्टोर कीपर भर्ती परीक्षा 2024 का फाइनल रिजल्ट जारी, ऐसे कर सकते हैं चेक

UPSSSC Assistant Grade 3 Final Result 2024 Released: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने असिस्टेंट ग्रेड 3 और असिस्टेंट स्टोर कीपर भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

Image

UPSSSC Assistant Grade 3 Final Result 2024: ऐसे चेक कर सकेंगे यूपीएसएसएससी असिस्टेंट ग्रेड 3 का रिजल्ट

UPSSSC Assistant Grade 3 Final Result 2024 Released: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने असिस्टेंट ग्रेड 3 और असिस्टेंट स्टोर कीपर भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए असिस्टेंट स्टोर कीपर के 199 व असिस्टेंट ग्रेड 3 के 1 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी।

बता दें यूपीएसएसएससी असिस्टेंट ग्रेड 3 व स्टोर कीपर के पदों पर भर्ती के लिए 15 फरवरी 2026 को लिंक एक्टिव किया गया था। वहीं आवेदन की आखिरी तारीख 6 मार्च 2024 थी। वहीं आवेदन की आखिरी तारीख 6 मार्च 2024 थी। यहां करेक्शन के लिए उम्मीदवारों को 13 मार्च 2024 चत का समय दिया गया था। परीक्षा 13 अप्रैल 2025 को हुई थी। वहीं अब फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

UPSSSC Assistant Grade 3 Final Result 2024: ऐसे चेक कर सकते हैं रिजल्ट

  • सबसे पहले UPSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर UPSSSC Assistant Grade 3, Assistant Store Keeper Recruitment 2024 Final Result लिंक पर क्लिक करें।
  • रिजल्ट का पीडीएफ आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • यहां सर्च बॉक्स पर जाकर अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
  • यदि आपका नाम लिस्ट में प्रदर्शित हो जाता है तो अभ्यर्थी सफल माने जाएंगे।

UPSSSC Store Keeper Result: कुल 200 पदों पर होगी भर्ती

आयोग के विज्ञापन संख्या-02-परीक्षा/2024 के तहत सहायक स्टोर कीपर और सहायक ग्रेड-तीन मुख्य परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। इसमें सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग में सहायक स्टोर कीपर के 199 पद और उत्तर प्रदेश पुलिस आवास निगम लिमिटेड में सहायक ग्रेड-तीन का 1 पद शामिल था। इस तरह कुल 200 रिक्त पदों पर भर्ती होनी थी।

इस भर्ती के लिए आयोजित मुख्य लिखित परीक्षा, टंकण परीक्षा और अभ्यर्थियों की ओर से दी गई वरीयता के आधार पर चयन प्रक्रिया पूरी की गई। कुल 200 पदों के मुकाबले 198 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन किया गया है। आयोग ने चयनित अभ्यर्थियों का विभागवार, पदवार और श्रेणीवार अंतिम परिणाम और कट-ऑफ अंक भी मंजूर कर दिए हैं।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article