देश

VIDEO: 'एक आतंकी देश मुझसे ये सवाल पूछ रहा...', जयशंकर ने पाकिस्तानी पत्रकार को दिया करारा जवाब

UNGA 2026: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के दौरान विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तानी पत्रकार के एक सवाल पर करारा जवाब दिया, जो पाकिस्तान को हमेशा याद रहने वाला है।

Image

यूएनजीए में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पाकिस्तानी पत्रकार को दिया करारा जवाब

Photo : Times Now Digital

UNGA 2026: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के दौरान विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तानी पत्रकार के एक सवाल पर करारा जवाब दिया, जो पाकिस्तान को हमेशा याद रहने वाला है।

दरअसल, पाकिस्तानी पत्रकार ने पाकिस्तान में आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए जयशंकर से सवाल किया, जिस पर विदेश मंत्री ने तीखा पलटवार करते हुए कहा, ''एक आतंकवादी देश मुझसे ये सवाल पूछ रहा है।''

जयशंकर न्यूयॉर्क में एक प्रेस वार्ता में सवालों को जवाब दे रहे थे। तभी अचानक एक पाकिस्तान पत्रकार ने अपना मोबाइल निकाला और बड़बोलापन दिखाते हुए आतंकवाद को लेकर सवाल पूछने लगा। पाकिस्तानी पत्रकार ने पूछा कि आपकी सरकार आखिर कब पाकिस्तान में आतंकवाद को प्रयोजित करना बंद करेगी?

इस दौरान, जयशंकर ने न सिर्फ पाकिस्तानी पत्रकार को करारा जवाब देते हुए चुप कराया दिया, बल्कि आतंकवाद के मुद्दे पर भारत का रुख भी दोहराया। भारत लंबे समय से पाकिस्तान पर सीमा पार आतंकवाद को समर्थन देने का आरोप लगाता रहा है, जबकि पाकिस्तान इन आरोपों से इनकार करता है। दोनों देशों के बीच आतंकवाद, सीमा सुरक्षा और क्षेत्रीय स्थिरता को लेकर लंबे समय से मतभेद रहे हैं।

'नाविकों पर हमले स्वीकार नहीं'

इससे पहले, जयशंकर ने यूएनजीए में अंतरराष्ट्रीय समुद्री व्यापार और नाविकों की सुरक्षा मुद्दा उठाया। उन्होंने स्पष्ट किया कि व्यवसायिक जहाजों को निशाना बनाना और निर्दोष नाविकों की जान लेना किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। विदेश मंत्री ने याद दिलाया कि दुनिया का 80 प्रतिशत से भी अधिक व्यापार समुद्री रास्तों से ही होता है। ऐसे में समुद्री रास्तों पर बढ़ता तनाव और जहाजों पर होते हमले पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था और सप्लाई चेन के लिए बेहद खतरनाक हैं।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article