Rawalpindi Weather Live: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में आज ऑस्ट्रेलिया और द.अफीका की टीम के बीच रोमांचक मैच खेला जाने वाला है। इस महामुकाबले का आयोजन पाकिस्तान के रावलपिंडी स्थित रावलपिंडी स्टेडियम में किया जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी स्टीव स्मिथ (Steve Smith) कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर द.अफ्रीका की कमान टेम्बा बवूमा (Temba Bavuma) के पास है। इस मैच में जहां फैंस को रनों के अंबार की उम्मीद हैं वहीं रावलपिंडी के मौसम (Rawalpindi Weather) ने सभी की चिंताएं बढ़ा कर रख दी है। आइए जानते हैं कि आज मैच के दौरान रावलपिंडी का मौसम कैसा रहने वाला है और बारिश के आसार (Rawalpindi rain prediction) कितने हैं। रावलपिंडी में फिलहाल बारिश के चलते टॉस में देरी हो गई है।
आंकड़ों के अनुसार देखें तो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका का पलड़ा काफी मजबूत है। दोनों टीमों के बीच 110 मैच खेले गए हैं, जिसमें दक्षिण अफ्रीका टीम को 55 मैचों में जीत मिली है, जबकि ऑस्ट्रेलिया को 51 मैचों जीत मिली है। दोनों टीमों के बीच एक मुकाबला नो रिजल्ट रहा है, जबकि तीन मुकाबला टाई रहा है। दक्षिण अफ्रीका को घरेलू मैदान पर 28 मैचों में, अवे वेन्यू में 19 मैचों में और न्यूट्रल वेन्यू में 8 मैचों में जीत मिली है, जबकि ऑस्ट्रेलिया टीम को होम मैदान पर 19 मैचों में, अवे वेन्यू पर 22 मैचों में और न्यूट्रल वेन्य में 10 मैचों में जीत मिली है।
आज कैसा रहेगा रावलपिंडी का मौसम (Rawalpindi Weather Today)
ऑस्ट्रेलिया और द.अफ्रीका के मैच का आयोजन रावलपिंडी में किया जा रहा है। यहां का मौसम फैंस के लिए मायूसी लेकर आ रहा है। दरअसल मैच के दौरान बारिश के बंपर आसार जताए जा रहे हैं। एक्यूवेदर के मुताबिक फिलहाल रावलपिंडी में बारिश हो रही है। मैच की शुरुआत के समय बारिश के 57 फीसदी आसार हैं। वहीं दिन में 3 बजे आसार थोड़े कम हो जाते हैं और 49 प्रतिशत पर पहुंच जाते हैं लेकिन रात को 8 बजे के बाद तो 70 फीसदी चांस है कि मूसलाधार बारिश होगी। ऐसे में मैच कम ओवर का हो सकता है और इसकी शुरुआत में भी देरी हो सकती है।

रावलपिंडी का हर घंटे का मौसम (फोटो- Accuweather.com)
दोनों टीमों के स्क्वॉड (Australia vs South Africa squad)
ऑस्ट्रेलिया का स्क्वॉड (Australia Squad)
मैथ्यू शॉर्ट, ट्रेविस हेड, स्टीव स्मिथ (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), एलेक्स केरी, ग्लेन मैक्सवेल, बेन ड्वारशुइस, नाथन एलिस, एडम जम्पा, स्पेंसर जॉनसन, सीन एबॉट, आरोन हार्डी, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, तनवीर सांघा।
दक्षिण अफ्रीका का स्कॉड (South Africa Squad)
रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), टोनी डी जोरजी, टेम्बा बावुमा (कप्तान), रासी वान डेर डुसेन, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, मार्को जानसन, वियान मुल्डर, केशव महाराज, कागिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी, तबरेज शम्सी, हेनरिक क्लासेन, ट्रिस्टन स्टब्स, कॉर्बिन बॉश।
