क्रिकेट

अब ऑस्ट्रेलिया में खेलेंगे रविचंद्रन अश्विन, इस T20 टीम से जुड़ेंगे, होगी बंपर कमाई

Ravichandran Ashwin To Join Sydney Thunder In BBL: रविचंद्रन अश्विन बिग बैश लीग के आगामी सत्र में सिडनी थंडर से जुड़ेंगे और इस टूर्नामेंट में भाग लेने वाले भारत के पहले बड़े क्रिकेटर बन जायेंगे। ‘फॉक्स स्पोटर्स’ के अनुसार हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और आईपीएल को अलविदा कहने वाले 39 वर्ष के अश्विन ने थंडर को हामी भर दी है।

Image

रविचंद्रन अश्विन बीबीएल में खेलेंगे (Instagram/Rashwin)

अनुभवी आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन बिग बैश लीग के आगामी सत्र में सिडनी थंडर से जुड़ेंगे और इस टूर्नामेंट में भाग लेने वाले भारत के पहले बड़े क्रिकेटर बन जायेंगे। ‘फॉक्स स्पोटर्स’ के अनुसार हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और आईपीएल को अलविदा कहने वाले 39 वर्ष के अश्विन ने थंडर को हामी भर दी है। फ्रेंचाइसी इस सप्ताह के अंत में इसकी आधिकारिक घोषणा कर सकती है।

अश्विन आईएलटी 20 नीलामी में भी शामिल हुए हैं । चार जनवरी को लीग के खत्म होने के बाद वह थंडर से जुड़ सकते हैं । बिग बैश लीग 14 दिसंबर से 18 जनवरी तक होगी। क्रिकेट आस्ट्रेलिया के सीईओ टॉड ग्रीनबर्ग ने खुद इस महीने अश्विन से संपर्क करके बीबीएल में उनकी भागीदारी की संभावना पर बात की थी।

अश्विन ने पिछले महीने आईपीएल से संन्यास ले लिया जिससे अब वह दुनिया भर में फ्रेंचाइजी लीग खेलने के लिये स्वतंत्र हैं । बीसीसीआई के सक्रिय खिलाड़ी विदेशी लीग नहीं खेल सकते जब तक कि वह राष्ट्रीय टीम या आईपीएल टीम से जुड़े हों।

अश्विन ने बीबीएल विदेशी खिलाड़ियों के ड्राफ्ट में रजिस्ट्रेशन नहीं कराया था लिहाजा क्रिकेट आस्ट्रेलिया उन्हें विशेष अनुमति देगा। अश्विन ने भारत के लिये 537 टेस्ट विकेट लिये हैं और आईपीएल में 221 मैचों में 187 विकेट चटकाये हैं।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article