क्रिकेट

IND vs ENG: इंग्लैंड को स्पिन के जाल में फंसाने को तैयार भारत, इस दिग्गज की हो सकती है प्लेइंग 11 में एंट्री

India vs England playing 11: क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में इंग्लैंड के खिलाफ मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में बदलाव हो सकता है। टीम पिच के हिसाब से एक एक्सट्रा स्पिनर को शामिल कर सकती है।

Image

रविचंद्रन अश्विन (फोटो- ICC)

India vs England playing 11: क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम को अपना अगला मैच इंग्लैंड के खिलाफ रविवार को खेलना है। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले जाने वाले मैच में लगातार 5 मैच जीतकर आ रही भारतीय टीम इस लय को बरकरार रखना चाहेगी। मैच से पहले टीम के लिए एक बुरी खबर आई है। दरअसल टीम के धाकड़ ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मैच से भी बाहर हो गए हैं। ऐसे में भारत की प्लेइंग 11 को लेकर संशय की स्थिति बन गई है।

हार्दिक पंड्या न्यूजीलैंड के खिलाफ भी मैच में नहीं खेल पाए थे। ऐसे में उनकी जगह सूर्यकुमार यादव को शामिल किया गया था। वहीं गेंदबाजी में शार्दुल ठाकुर की जगह मोहम्मद शमी को जगह दी गई थी। हालांकि लखनऊ की पिच धीमी है ऐसे में टीम विनिंग कांबिनेशन में बदलाव कर सकती है।

अश्विन की हो सकती है एंट्री

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक टीम मेनेजमेंट प्लेइंग 11 में अश्विन को शामिल करने की सोच रहा है। हालांकि अंतिम निर्णय पिच के लिहाज से लिया जाएगा। अगर वह स्पिन फ्रेंडली रही तो बुमराह-शमी और सिराज की जोड़ी टूट जाएगी और अश्निन, जडेजा और कुलदीप यादव की स्पिन तिकड़ी बल्लेबाजों को परेशान करने का जिम्मा उठाएगी। हालांकि ऐसा करने पर टीम के पास केवल नंबर 6 तक ही बल्लेबाजी रह जाएगी। क्योंकि अश्विन व्हाइट बॉल क्रिकेट में अभी तक बल्लेबाजी में इंप्रेस नहीं कर पाए है।

भारत की संभावित प्लेइंग 11: रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन/मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article