क्रिकेट

PBKS vs RR: पंजाब किंग्स के खिलाफ राजस्थान ने रचा इतिहास, बनी ऐसा करने वाली पहली टीम

PBKS vs RR Highlights: राजस्थान ने पंजाब किंग्स को सीजन की पहली हार थमा दी। मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में राजस्थान ने सीजन की लगातार दूसरी जीत दर्ज की। बतौर कप्तान संजू सैमसन ने इस मुकाबले में वापसी की और उन्होंने जीत के साथ शुरुआत की।

Image

राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स (साभार-IPL)

PBKS vs RR Highlights: पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल के 18वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने इतिहास रच दिया। शुरुआती 3 मुकाबलों के बाद पहली बार इस मैच में राजस्थान की टीम संजू सैमसन की कप्तानी में उतरी। इस मुकाबले में टॉस पंजाब किग्स ने जीता और राजस्थान रॉयल्स को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। फॉर्म की तलाश में बल्लेबाजी करने उतरे यशस्वी जायसवाल ने सीजन की पहली हाफ सेंचुरी लगाई। जायसवाल 45 गेंद में 67 रन की पारी खेलकर आउट हुए। जायसवाल के अलावा इस मुकाबले में राजस्थान की ओर से रियान पराग ने 43 और कप्तान संजू सैमसन ने 38 रन की पारी खेली।

राजस्थान ने खड़ा किया 205 का स्कोर

राजस्थान ने अपने टॉप थ्री बल्लेबाजो के धमाकेदार प्रदर्शन के दम पर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 205 रन बनाए। इसके साथ ही राजस्थान की टीम ने इतिहास रच दिया। दरअसल आज से पहले किसी ने मुल्लांपुर के मैदान पर 200 रन का आंकड़ा नहीं छूआ था। राजस्थान इस मैदान पर 200 या इससे ज्यादा रन बनाने वाली पहली टीम बन गई।

मुल्लांपुर के मैदान पर सर्वाधिक स्कोर

अब इस मैदान पर सर्वाधिक स्कोर खड़ने करने का रिकॉर्ड राजस्थान रॉयल्स के नाम जुड़ गया।

इस मैदान पर सर्वाधिक शीर्ष 5 स्कोर-

स्कोर मैच साल
205/4 राजस्थान रॉयल्स बनाम पंजाब किंग्स 2025*
192/7 मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स 2024
183 ऑल आउट पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस 2024
182/9 सनराइजर्स हैदराबाद बनाम पंजाब किंग्स 2024
180/6 पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद 2024

मैच की बात करें तो राजस्थान रॉयल्स ने यह मुकाबला रन से जीता। पंजाब किंग्स के सामने 206 रन का विशाल लक्ष्य था, लेकिन राजस्थान के गेंदबाजों के सामने पंजाब किंग्स की टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर केवल 155 रन ही बना पाई। पंजाब किंग्स की ओर से नेहल वढेरा ने सर्वाधिक 62 रन की पारी खेली। राजस्थान की ओर से संदीप शर्मा, महीश तीक्ष्णा और जोफ्रा आर्चर ने 2-2 विकेट चटकाए।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article