क्रिकेट

राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर ने उड़ाई IPL नियमों की धज्जियां! खुलेआम चलाते रहे मोबाइल, वैभव सूर्यवंशी भी थे मौजूद

IPL 2026: ​​इंडियन प्रीमियर लीग के नियमों के अनुसार, डगआउट और ड्रेसिंग रूम में मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर प्रतिबंध है। इसके पीछे की वजह भ्रष्टाचार से बचाव है। दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सपोर्ट स्टाफ का एक सदस्य सरेआम मोबाइल चलाता हुआ कैमरे में कैद हो जाता है।

Image

मैच के दौरान मोबाइल चलाते रहे राजस्थान रॉयल्स के अधिकारी (फोटो साभार- @IS_Netwrk29)

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग का मैच के दौरान एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसे लेकर इंटरनेट पर बवाल मच गया है। यह वीडियो राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर का बताया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर मैच के दौरान सरेआम मोबाइल चला रहे हैं। डगआउट में बैठकर मोबाइल फोन चलाने के कारण राजस्थान रॉयल्स का यह अधिकारी विवादों में फंस गया है।

वैभव सूर्यवंशी भी पास में मौजूद

इंडियन प्रीमियर लीग के नियमों के अनुसार, डगआउट और ड्रेसिंग रूम में मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर प्रतिबंध है। इसके पीछे की वजह भ्रष्टाचार से बचाव है। दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सपोर्ट स्टाफ का एक सदस्य सरेआम मोबाइल चलाता हुआ कैमरे में कैद हो जाता है। इस दौरान उसके पास वैभव सूर्यवंशी भी मौजूद नजर आते हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया है। इस वीडियो को लेकर IPL के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी ने भी सवाल उठा दिए हैं। ललित मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'एंटी करप्शन अधिकारियों ने टीमडगआउट में मोबाइल फोन चलाने की इजाजत कैसे दी।'

ललित मोदी ने उठाए सवाल

ललित मोदी ने इसके बाद कहा कि 'ऐसा तो बिल्कुल भी मंजूर नहीं है। तब भ्रष्टाचार विरोधी तंत्र कहां था।' वीडियो में जो अधिकारी मोबाइल चलाते नजर आ रहे हैं, उनका नाम रोमी भिंडर है। वह राजस्थान रॉयल्स टीम के मैनेजर बताए जा रहे हैं। वीडियो में आप देख पाएंगे कि राजस्थान टीम के अधिकारी मैच के दौरान डगआउट में बैठकर अपने जेब से फोन निकालते हैं। इसके बाद वह फोन पर कुछ टाइप करते हैं। इस दौरान उनके बगल में वैभव सूर्यवंशी भी मौजूद होते हैं। वैभव की नजर भी मैनेजर के फोन पर जाती है। हालांकि, कुछ ही सेकंड में वह अपनी नजर मोबाइल से हटा लेते हैं।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article