क्रिकेट

IPL 2025 से पहले आई बुरी खबर, राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच राहुल द्रविड़ चोटिल

Rahul Dravid Injured: आईपीएल 2025 की शुरुआत से पहले ही राजस्थान रॉयल्स को बड़ा झटका लग गया है। दरअसल टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ चोटिल हो गए हैं। उनकी एक तस्वीर भी राजस्थान रॉयल्स ने शेयर की है जिस पर लोग चिंता व्यक्त कर रहे हैं। राजस्थान इस बार संजू सैमसन की लीडरशीप में उतरेगी।

Image

राहुल द्रविड़ चोटिल (फोटो- Rajasthan royals x)

Rahul Dravid Injured: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 की शुरुआत 22 मार्च 2025 से होने वाली है। इस टूर्नामेंट के लिए हर टीम ने अपनी-अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। टूर्नामेंट की पहली चैंपियन राजस्थान रॉयल्स के लिए हालांकि एक बेहद ही बुरी खबर सामने आई है। दरअसल टीम के नए हेड कोच और भारतीय क्रिकेट टीम को भी अपनी कोचिंग में टी20 वर्ल्ड कप जिताने वाले राहुल द्रविड़ 18वें सीजन की शुरुआत से पहले ही चोटिल हो गए हैं।

राजस्थान रॉयल्स (RR) के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ को पैर में चोट लग गई है। पूर्व भारतीय कप्तान कर्नाटक में अपने बेटे अन्वय द्रविड़ के साथ कुछ क्लब क्रिकेट खेल रहे थे और ऐसा लगता है कि इस दौरान उनके दाहिने पैर में चोट लग गई है। RR आज (12 मार्च) जयपुर में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के लिए अपना तैयारी शिविर शुरू करेगी और चोटिल होने के बावजूद द्रविड़ वहां मौजूद रहेंगे। राजस्थान रॉयल्स ने उनकी एक तस्वीर भी शेयर की है जिसमें वे पैर में फ्रेक्चर लिए बैठे नजर आ रहे हैं।

2008 के बाद खिताब के लिए तरसी राजस्थान रॉयल्स

बता दें कि राजस्थान रॉयल्स की टीम 2008 के पहले सीजन में खिताब जीतने के बाद से एक भी टाइटल अपने नाम नहीं कर पाई है। टीम हर सीजन में शुरुआत में अच्छा प्रदर्शन करती है लेकिन बाद में प्लेऑफ में उनका रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है। टीम इस साल एक बार फिर से संजू सैमसन की कप्तानी में उतर रही है। उन्होंने राहुल द्रविड़ को कोच नियुक्त किया है और वे चाहेंगे कि राहुल द्रविड़ जल्द ही रिकवर होकर मैदान पर खिलाड़ियों के साथ चाल से चाल मिलाकर प्रेक्टिस करवा पाएं।

आईपीएल 2025 के लिए राजस्थान रॉयल्स टीम- संजू सैमसन, यशस्वी जायसवाल, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, संदीप शर्मा, जोफ्रा आर्चर, महेश थीक्षाना, वानिंदु हसरंगा, तुषार देशपांडे, नितीश राणा, फजलहक फारूकी, शुभम दुबे, युद्धवीर चरक, वैभव सूर्यवंशी, अशोक शर्मा, कुणाल राठौड़, क्वेना मफाका, आकाश मधवाल, कुमार कार्तिकेय।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article