क्रिकेट

RR vs CSK: कोच राहुल द्रविड़ के इस चक्रव्यूह में फंस गई चेन्नई, नीतिश राणा ने किया खुलासा

RR vs CSK, IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग में राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच एक और रोमांचक आईपीएल मुकाबला हुआ। गुवाहाटी में खेले गए इस मैच में राजस्थान ने अपने हार के सिलसिले को तोड़ा और चेन्नई सुपर किंग्स को लगातार दूसरी हार मिली। राजस्थान की इस वापसी की बड़ी वजह बने मैन ऑफ द मैच नीतिश राणा। उनको लेकर कोच राहुल द्रविड़ की एक रणनीति चेन्नई पर भारी पड़ गई।

Image

नीतिश राणा (BCCI)

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2025 का रोमांचक मुकाबला
  • नीतिश राणा के दम पर राजस्थान ने चेन्नई को हराया
  • राणा ने बताया कि किसने उनको प्रमोट करने की रणनीति बनाई

IPL 2025, RR vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच गुवाहाटी में खेले गए आईपीएल 2025 के रोमांचक मुकाबले में आखिरकार राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने अपनी जीत का खाता खोल लिया। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स को उनकी लगातार दूसरी हार थमाई। इस मैच के हीरो बने नीतिश राणा (Nitish Rana) जिनको एक खास रणनीति के साथ इस मैच में बैटिंग ऑर्डर में प्रमोट किया गया था। जो बल्ला अब तक शांत दिख रहा था, वही नीतिश का बल्ला तीसरे नंबर पर आते ही गरज उठा।

नीतिश राणा को तीसरे नंबर पर प्रमोट किया गया तो उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजों की जमकर धुनाई कर दी। राणा ने अपनी 81 रनों की ताबड़तोड़ा पारी में 10 चौके और 5 छक्के लगाए। मैच जीतने के बाद उन्होंने खुलासा भी किया कि आखिर चेन्नई के खिलाफ उनको प्रमोट करने की रणनीति आखिर किसने बनाई थी।

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 36 गेंद में 81 रन बनाकर राजस्थान रॉयल्स की जीत के सूत्रधार रहे बल्लेबाज नीतिश राणा ने कहा कि वह पावरप्ले के ओवरों का बखूबी इस्तेमाल करना चाहते थे। राणा ने इस आईपीएल सत्र में रॉयल्स की पहली जीत के बाद कहा, "मैं नयी गेंद का सही इस्तेमाल करना चाहता था क्योंकि पावरप्ले अहम था। गेंद पुरानी होने के बाद स्पिन लेने लगती है। इसलिये मैं पावरप्ले में अधिकतम रन बनाना चाहता था।"

तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा, "यह फैसला कोचों का था। मैं किसी भी क्रम पर बल्लेबाजी के लिये तैयार हूं। यह रणनीतिगत फैसला था क्योंकि चौथे नंबर पर मैं अति आक्रामक होने की कोशिश कर रहा था और तीसरे नंबर पर रियान भी यही कर रहा था।"

उन्होंने कहा, "मैं लंबे समय तक टिकना चाहता था और अच्छी बात यह है कि आज ऐसा कर सका।" यह पूछने पर कि क्या अब वह तीसरे नंबर पर ही बल्लेबाजी करेंगे, उन्होंने कहा, "आपको यह राहुल सर (राजस्थान रॉयल्स के मुख्य कोच द्रविड़) से पूछना होगा।"

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article